फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhimrao, ambedkar, massege, minister, op. dhankhad,

बाबा साहब के संदेश से समाज में आया बदलाव : धनखड़

Sun, 09 Apr 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 09 Apr 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
bhimrao, ambedkar, massege, minister, op. dhankhad,
होनहार प्रतिभाओं को किया सम्मानित।
डा. भीमराव अंबेडकर ऐसे इंजीनियर हुए जिनसे समाज में बदलाव आया। बाबा साहब के संदेश से समाज का स्वरूप बदलना चाहिए तथा विषमता समाप्त होनी चाहिए। यह बात ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने रविवार को एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा।
विज्ञापन

गुरू रविदास जन कल्याण समिति की ओर से आयोजित डा. भीमराव अंबेडकर की 126वीं जयंती पर मंत्री धनखड़ ने कहा कि उन लोगों को भी समाज के गरीब व्यक्ति की मदद करनी चाहिए, जिन्होंने बाबा साहब की आरक्षण नीति का लाभ उठाया है। उन्होंने इससे पूर्व लघु सचिवालय में बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। मंत्री ने समाज के मेधावी विद्यार्थियों, खिलाड़ियों व प्रतियोगी परीक्षाओं में अग्रणी रहने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री ने कहा कि बाबा साहब के समता, भाईचारे के संदेश को समाज के सभी लोगों तक पहुंचाना चाहिए। उनकी आस्था का केन्द्र बिंदु भारत मां है, इसलिए उन्होंने बौद्ध धर्म स्वीकार किया था। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के जीवन पर चलने से ही समाज आगे बढ़ सकता है। कानून से देश बदलता है लेकिन समाज का प्रयास भी बेहतर होना चाहिए। मंत्री ने समिति को छात्रावास  निर्माण के लिए 25 लाख रुपये तथा सामुदायिक भवन एवं छात्रावास तक पक्की सड़क का निर्माण करवाने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन ऋषि प्रकाश ने कहा कि वर्तमान सरकार में महापुरुषों का सम्मान पहली बार हुआ है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष नन्दराम धानियां, पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचंद अग्रवाल, प्रधान भानी सहाय बागोतिया, सरंक्षक रामपाल सिंह, डीएसपी नारायण चन्द, उपप्रधान दाताराम, प्राचार्य महाबीर यादव, कार्यकारी अभियंता राकेश कुुमार, अर्जुन प्रकाश उकलाना, अजय दहिया, भूपेन्द्र दहिया, डीके, परमजीत, नरेन्द्र कांटीवाल, मांगेराम मुआल, रेखा टंडन,  मेहरसिंह, कैप्टन टेकचंद, राजकुमार रंगा, रविन्द्र ठेकेदार, आनन्द बासिया, आनन्द दहिया, दलबीर उमरा, ज्ञान सिंह, राजेश चौधरी, भोपाल सिंह सरोहा, मदनलाल, सोनू प्रवक्ता, अत्तर सिंह सभ्रवाल, रमेश मुआल, राजेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed