फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhim Stadium set for a makeove

Bhiwani News: भीम स्टेडियम की अब संवरेगी सूरत, सीएम ने 50 करोड़ देने का एलान किया

Sat, 31 Oct 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 31 Oct 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Bhim Stadium set for a makeove
शुक्रवार के अंक में भीम स्टेडियम की हालत पर प्रका​शित समाचार।
भिवानी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एशियाई और पैरा एशियाई खेलों में शामिल व पदक विजेता खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में भीम स्टेडियम के लिए 50 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया। इस राशि से स्टेडियम की स्थापना के 54 साल बाद खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं मिलने का सपना पूरा होगा। संवाद न्यूज एजेंसी ने अमर उजाला के शुक्रवार के अंक में ''सीएम की नजर पड़ जाए तो भीम स्टेडियम संवर जाए'' शीर्षक से खबर प्रकाशित कर इसे मुद्दे को उठाया था।
विज्ञापन

भीम खेल स्टेडियम की स्थापना 1972 में हुई थी। उस समय यह प्रदेश का सबसे बड़ा खेल स्टेडियम होता था। करीब दस एकड़ से अधिक भूमि पर बने इस स्टेडियम में 15 से 20 खेलों के मैदान हैं लेकिन सभी खेल मैदानों में न तो सामान है और न ही सुविधाएं। देश को द्रोणाचार्य, अर्जुन और भीम अवार्डी खिलाड़ी देने वाला स्टेडियम करीब डेढ़ दशक से खेल सुविधाओं की बाट जोह रहा था। संसाधन नहीं होने से करीब 1500 खिलाड़ियों को भारी समस्या से जूझना पड़ रहा था।
विज्ञापन

सांसद ने 69 करोड़ 15 लाख रुपये का बजट मांगा था
भीम खेल स्टेडियम में आधुनिक खेल सुविधाओं के लिए भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र सौंपकर नवीनीकरण के लिए 69 करोड़ 15 लाख रुपये का बजट मांगा था। इसमें पैवेलियन के निर्माण पर 20 करोड़, बहुउद्देशीय हॉल के निर्माण के लिए 35 करोड़, स्विमिंग पूल निर्माण के लिए 2.15 करोड़, स्टेडियम परिसर में सीवर और पेयजल लाइन के लिए दो करोड़, खेल उपकरण एवं फर्नीचर के लिए पांच करोड़ तथा मौजूदा भवनों की मरम्मत, रखरखाव और बिजली संबंधी कार्यों के लिए पांच करोड़ रुपये का बजट मांगा था। मुख्यमंत्री ने सांसद की इस मांग पर भीम स्टेडियम के नवीनीकरण के लिए 50 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में खिलाड़ियों के लिए ट्रॉमा सेंटर की सुविधा की मांग
सांसद धर्मबीर सिंह ने केंद्रीय खेल मंत्री से चोटिल खिलाड़ियों के उपचार के लिए इंजरी सेंटर यानी ट्रॉमा सेंटर खोले जाने की मांग की है। इसके लिए पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज में अलग से जगह मुहैया कराने की भी गुजारिश की है जहां खिलाड़ियों के लिए इंजरी सेंटर की व्यवस्था हो सके।

-----
भीम स्टेडियम में खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं मिलें इसके लिए मुख्यमंत्री ने 50 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। इस बजट से खिलाड़ियों के लिए हरसंभव आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इंजरी सेंटर और साई खेल प्राधिकरण का मसला भी जल्द हल हो जाएगा। - चौधरी धर्मबीर सिंह, सांसद, भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed