फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhagat Shiromani Dhanna's life is a source of inspiration for the society: Barala

भगत शिरोमणि धन्ना का जीवन समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत : बराला

Sun, 13 Apr 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 13 Apr 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Bhagat Shiromani Dhanna's life is a source of inspiration for the society: Barala
पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करते राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला।
भिवानी। भगत शिरोमणि धन्ना की जयंती के उपलक्ष्य में 20 अप्रैल को पालवां (जींद) में सर्वजातीय ब्राह्मण खाप द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी कड़ी में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला शनिवार को भिवानी पहुंचे तथा लोगों को कार्यक्रम में पहुंचने का निमंत्रण दिया। पंचायत भवन में आयोजित निमंत्रण कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने की तथा मंच का संचालन संदीप श्योराण ने किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने भगत धन्ना के जीवन और शिक्षाओं को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि भगत धन्ना ने अपने कर्म और भक्ति के माध्यम से समाज को समानता, सच्चाई और सेवा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि धन्ना भगत ने जात-पात और ऊंच-नीच के भेदभाव को नकारते हुए यह सिद्ध किया कि भक्ति का मार्ग सभी के लिए समान है।
विज्ञापन

बराला ने बताया कि 20 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग भाग लेंगे और यह आयोजन आपसी भाईचारे और समरसता को मजबूत करने का कार्य करेगा। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिशाहीन व कमजोर कमजोर नेतृत्व के कारण कांग्रेस में अब इच्छा शक्ति भी नहीं बची
पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए राज्यसभा सदस्य ने कहा कि दिशाहीन व कमजोर कमजोर नेतृत्व के कारण कांग्रेस में अब इच्छा शक्ति भी नहीं बची है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का इतना कमजोर होना भी अच्छी बात नहीं होती। उन्होंने कहा कि विधायकों के शपथ ग्रहण के लिए विधानसभा व बजट सेशन तक भी विपक्ष का नेता तय ना होना संगठन की कमजोरी दर्शाता है। नई शिक्षा नीति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति देश भर में शिक्षा के अंदर आमूलचूल परिवर्तन लेकर आएगी तथा देश के युवाओं को अपनी स्थानीय भाषा से जोडक़र देश की जड़ों को मजबूत करने का काम करेगी। इस अवसर पर मनोज ढ़ाणा, सतेंद्र तंवर, महेंद्र यादव, धर्मेंद्र जिंदल, सुनील तलेजा, सोनू सैनी, रविंद्र मंढ़ौली, विनोद चावला, टोनी बराला, राजपाल कडवासरा, रमेश पचेरवाल, सुनील डावर, अभिनव दुरेजा, अशोक बागड़ी, दिनेश जांगड़ा, अभिषेक शर्मा, सोहनलाल मक्कड़, अविनाश सरदाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed