फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bee attack during sports equipment distribution program to panchayats at Bhim Stadium, chaos ensued

Bhiwani News: भीम स्टेडियम में पंचायतों को खेल उपकरण वितरण कार्यक्रम दौरान मधुमक्खी का हमला, मची अफरा तफरी

Mon, 31 Mar 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 31 Mar 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Bee attack during sports equipment distribution program to panchayats at Bhim Stadium, chaos ensued
खेल सामान वितरण कार्यक्रम के दौरान मधुम​क्खियों से बचने का प्रयास करते लोग
भिवानी। भीम खेल परिसर में ग्राम पंचायतों को खेल सामान वितरण कार्यक्रम के दौरान रविवार शाम चार बजे मधुमक्खियों का छत्ता अचानक छिड़ गया। जिसकी वजह से कार्यक्रम स्थल पर अफरा तफरी मच गई। हालांकि खेल सामान वितरण का कार्यक्रम कबड़्डी इंडोर हाल में किया गया था। मधुमक्खियों के हमले से कई लोग चपेट में आ गए वहीं कई लोगों ने चादर ओढ़कर अपना बचाव किया।
विज्ञापन

मधुमक्खियों की वजह से कार्यक्रम स्थल पर मची अफरा तफरी की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। इंडोर हाल के दरवाजे भी बंद कर दिए गए और ज्यादा लोगों को भी कार्यक्रम स्थल से अलग कर दिया गया। मधुमक्खियों के हमले की वजह से जिले की 239 ग्राम पंचायतों में सिर्फ डेढ़ सौ ग्राम पंचायतों को ही खेल का सामान बंट पाया। जबकि बाकी ग्राम पंचायतों को फिर बुलाया गया।
विज्ञापन

बता दें कि कार्यक्रम में राज्य सभा सदस्य किरण चौधरी के अलावा भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ और बवानीखेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि भी मौजूद थे। हालांकि इंडोर हाल बंद किए जाने के बाद मधुमक्खियों का प्रभाव ज्यादा लोगों पर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम स्थल के पास मधुमक्खियों का छत्ता छिड़ गया था। कार्यक्रम कबड्डी इंडोर हॉल के अंदर था, इसलिए दरवाजे बंद करने पर लोग सुरक्षित रहे। कार्यक्रम में ज्यादा भीड़ थी इसलिए डेढ़ सौ ग्राम पंचायतों को खेल सामान वितरित किया गया है। बाकी ग्राम पंचायतों को सामान जल्द मुहैया करा दिया जाएगा।
-सतेंद्र कुमार, जिला खेल अधिकारी भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed