फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Beating with sticks of raping young man got into the house - knockout murder

दुष्कर्म करने घर में घुसे युवक की डंडों से पीट-पीटकर हत्या

Wed, 30 Apr 2014 12:46 AM IST
bhiwani
bhiwani Updated Wed, 30 Apr 2014 12:46 AM IST
विज्ञापन
गांव चरखी में घर में घुसकर महिला से कथित दुष्कर्म करने के आरोपी की ग्रामीणों ने डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। शव का पोस्टमार्टम नगर के सामान्य अस्पताल में करवाया गया। सदर पुलिस ने इस संबंध में हत्या व दुष्कर्म के मामले दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार दिन के समय गांव चरखी में आदतन अपराधी जोगेंद्र उर्फ जग्गा घर में घुस गया तथा उसने घर में मौजूद महिला के साथ दुष्कर्म किया। बताया जाता है कि आरोपी ने महिला को अकेली पाकर इस घटना को अंजाम दिया। इसी बीच शोर सुनकर पड़ोस से लोग मौके पर पहुंचे। इन लोगों ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। युवक की ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से पिटाई की तथा बाद उसे बंधक बना लिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर सदर पुलिस टीम मौके  पर पहुंची तथा घायल युवक को चरखी दादरी सामान्य अस्पताल लाया गया। अस्पताल में पहुंचने पर करीब एक घंटे बाद  युवक ने दम तोड़ दिया। मौत के बाद पुलिस प्रशासन के भी हाथ-पैर फूल गए। शहर व सदर पुलिस पुलिस थानों के जवान मौके पर तैनात कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान करीब एक घंटे तक मृतक के परिजन व ग्रामीण भी अस्पताल नहीं पहुंचे। पुलिस स्वयं गांव में जाकर कुछ मौजिज ग्रामीणों व मृतक के परिजनों को बुलाकर लाई। ग्रामीण इस मामले में पीछे हट रहे थे। पुलिस के अनुसार ग्रामीण इस आदतन अपराधी जोगेंद्र से पहले से ही परेशान थे। ग्रामीणों व मृतक  के परिजनों के मौके पर पहुंचने पर सदर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।


डीएसपी रमेश कुमार ने बताया कि महिला का मेडिकल परीक्षण करवा दिया गया है। नमूने जांच के लिए बाहर लैब में भेज दिए गए हैं। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में दुष्कर्म की कथित पीड़िता के बयान पर मृतक आरोपी जोगेंद्र उर्फ जग्गा के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म करने संबंधी मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भाई भूपेंद्र के बयान पर चार ग्रामीणों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed