फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   beating, family, attack on three person, case file

एक ही परिवार के तीन लोगों पर हमला

Thu, 28 Jan 2021 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
beating, family, attack on three person, case file
भिवानी। गांव कितलाना में भाई के साथ मारपीट की सूचना पाकर उसका बीच बचाव करने जा रहे एक ही परिवार के तीन लोगों को बीच रास्ते में रोककर मारपीट की गई। घायलों को उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल लाया गया वहीं सदर पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद सहित छह सात अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव कितलाना वासी 40 वर्षीय राजेश ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 जनवरी की दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे उसके पास गांव के ही अमित का फोन आया। जिस पर उसने बताया कि गांव के कुछ लोग उसके बड़े भाई नरेश के साथ टोल प्लाजा के समीप नहर के पास मारपीट कर रहे हैं। इसी सूचना पर वह अपने बड़े भाई विष्णु व भतीजे नरेंद्र को साथ लेकर उसका बीच बचाव करने के लिए जाने लगे। जब वह थोड़ी ही दूर चले तो गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें बीच में ही रोक लिया और उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। इस हमले में उन्हें काफी चोटें आई और उनका शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और उन्हें आरोपियों के चंगुल से छुड़वाया। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया वहीं सदर पुलिस ने राजेश के बयान दर्ज कर इस संबंध में गांव के ही तीन नामजद सहित छह-सात अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed