फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   beating, boy, egg shopkeeper

अंडे की रेहड़ी लगाने वाले युवक से की मारपीट

Sun, 31 Jan 2021 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
beating, boy, egg shopkeeper
भिवानी। गांव चांग में सैय मोड़ पर अंडे की रेहड़ी चालक के साथ गांव के ही एक युवक ने मारपीट की और उसे जातिसूचक शब्द कहे। पीड़ित युवक को उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। वहीं मामले की सूचना सदर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष की शिकायत पर भी पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

गुजरानी पुलिस चौकी में दी शिकायत में गांव चांग निवासी दिलबाग ने बताया कि वह सैय मोड पर अंडे की रेहड़ी लगाता है। 29 जनवरी की रात नौ बजे वह अपनी रेहड़ी पर काम कर रहा था कि इसी दौरान गांव के एक युवक ने उसके साथ गाली गलौज किया और उसे जाति सूचक शब्द कहे। आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और यहां पर रेहड़ी लगाने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से चांग निवासी राजकुमार ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। उसने बताया कि 29 जनवरी को वह अपने घर पर था। इसी दौरान उसकी बेटी दौड़ी हुई आई और उसे बताया कि भाई को कुछ लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर चोटें पहुंचाई है। उसने बताया कि आरोपियों ने रवींद्र के साथ भी मारपीट की थी। उसका आरोप था कि आरोपी झगड़ा करते हैं और झूठे आरोप लगाकर केस दर्ज करा पैसे लेकर समझौता कर लेते हैं। उसने मामले की शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने इस संबंध में पांच आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed