{"_id":"6817a9f3271aaaa6210e64dd","slug":"bdpo-saheb-get-the-water-drained-out-it-is-the-daughters-wedding-how-will-the-wedding-procession-come-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-133656-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बीडीपीओ साहब पानी निकलवा दो, बेटी की शादी है, बरात कैसी आएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बीडीपीओ साहब पानी निकलवा दो, बेटी की शादी है, बरात कैसी आएगी
Sun, 04 May 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 04 May 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
गांव चांग गली में जमा पानी होने से रोष जताते ग्रामीण।
चांग। बीडीपीओ साहब पानी निकलवा दो मेरी बेटी की शादी है, बरात कैसी आएगी। यह बात गांव चांग के वार्ड 3 निवासी महिला बाला ने प्रशासन से बारिश का पानी निकलवाने की गुहार लगाते हुए कही। शुक्रवार को आई तेज बारिश के कारण गांव के वार्ड 3 में स्थित जोहड़ ओवरफ्लो हो गया। इसके कारण लोगों के घरों में पानी घुस गया।
वार्ड 3 निवासी महिला पूनम, बाला, मोना रेखा प्रकाशो, सुमित्रा ने बताया कि बारिश के कारण जोहड़ ओवरफ्लो हो गया। इसके चलते करीब 20 घरों में पानी भर गया है। यहां रहने वाले लोगों को अपने ही घरों में कैद होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम पंचायत की ओर से पानी निकासी के लिए मोटर लगवाई गई थी, लेकिन बस स्टैंड पर बनाए जा रहे बरसाती नाले के कारण वह भी बंद हो गई है।
दो से तीन फीट तक भरा पानी
वार्ड 3 व इसके आस-पास के क्षेत्र में जोहड़ ओवरफ्लो होने से पांच गलियों में पानी भर गया है। इस कारण लोग अपने घरों से बाहर नहीं आ-जा पा रहे हैं। इसके चलते रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द पानी निकलवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
वार्ड तीन में जोहड़ ओवरफ्लो होने से लोगों के घरों में पानी भर गया है। इस बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। जल्द ही मोटर लगवाकर पानी निकासी करवाई जाएगी।
- प्रदीप कुमार, सरपंच प्रतिनिधि, चांग।