फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bar elections today, four candidates are in the fray for the post of secretary

बार चुनाव आज, प्रधान की दौड़ में चार तो सचिव पद के लिए छह प्रत्याशी मैदान में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Bar elections today, four candidates are in the fray for the post of secretary
ये देखो प्रचार की दीवार...। भिवानी बार चुनावों को लेकर अधिवक्ता चैंबर्स खंड की बिल्डिंग के बाहर चु - फोटो : Bhiwani
भिवानी। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चुनाव शुक्रवार होगा। भिवानी बार चुनाव में 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनमें चार उम्मीदवार प्रधान पद की दौड़ में शामिल हैं। प्रधान पद के लिए मनोज शर्मा, निवर्तमान बार प्रधान सत्यजीत पिलानिया, श्याम प्रताप, युधिष्ठिर वत्स खड़े हैं।
विज्ञापन

उपप्रधान के लिए अनिल कुमार संभ्रवाल और संजय कुमार सोनी के नाम शामिल हैं। इसी तरह सचिव पद के लिए सबसे अधिक छह उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर है। इनमें जयमल सिंह, नरेंद्र कुमार कांटीवाल, नरेंद्र पाल तंवर, राजेश कुमार यादव, संजय कुमार तंवर, विजय सिंह दहिया दौड़ में शामिल हैं।
विज्ञापन

चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों के बैनरों से भी अधिवक्ता चैंबर की बिल्डिंग अंटी पड़ी है। मतदान को लेकर बार चुनाव कमेटी की वीरवार सुबह बार सभागार में बैठक हुई। बैठक में चुनावी प्रक्रिया को संपन्न कराने और कैमरे की निगरानी में वोट डलवाने की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। भिवानी बार चुनावों में इस बार 1257 वोटर अपनी भूमिका निभाएंगे। वहीं पिछले साल एक हजार 66 वोट थे। इस बार कुछ वरिष्ठ अधिवक्ताओं के दिवंगत होने के बावजूद नए युवा वोटर भी बार चुनाव में अपना पहली बार मतदान करेंगे। कई दिग्गज राजनेता भी बार के सदस्य हैं, जो अपने वोट के अधिकार का भी इस्तेमाल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी हैं भिवानी बार के सदस्य
पूर्व मंत्री डॉ. वासुदेव शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अमर सिंह हलवासिया, पूर्व विधायक रणबीर सिंह महेंद्रा, पूर्व विधायक सोमबीर सिंह, पूर्व सांसद जंगबीर सिंह भिवानी बार के सदस्य हैं।
1982 से चुने जा रहे हैं बार के प्रधान
भिवानी बार में 1982 से बार प्रधान चुने जा रहे हैं। बार चुनावों को लेकर हर बार नए वोटरों का अहम योगदान रहता है। कोरोना संक्रमण के दौरान बार के 12 अधिवक्ता दिवंगत हो गए। लेकिन नए वोटर भी जुड़े हैं। जिनके बाद बार की वोटर लिस्ट एक हजार 66 वोटरों से बढ़कर 1257 वोटरों वाली हो गई है।
ये सर्वसम्मति से चुने
बार चुवानों में प्रधान, उपप्रधान और सचिव के लिए ही वोटिंग होगी, जबकि संयुक्त सचिव अरविंद सिंगला व कोषाध्यक्ष कुलदीप सिंह को सर्वसम्मति से पहले ही चुन लिया गया है, क्योंकि इन पदों के लिए कोई दूसरा दावेदार मैदान में नहीं आया। इसी तरह पहली बार लाइब्रेरियन और आडिटर के लिए कोई आवेदन बार चुनाव कमेटी के समक्ष नहीं आया, इन पर सर्वसम्मति से बाद में फैसला होगा।
21 सदस्यीय चुनाव कमेटी की निगरानी में होगा चुनाव
बार चुनाव के लिए 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया हुआ है। जिसमें निर्मल प्रकाश चेयरमैन व विकास बुडानिया चुनाव अधिकारी नियुक्त किए हुए हैं। इसके अलावा बार कौंसिल से भी तीन सदस्य चुनावों के लिए मनोनीत किए हुए हैं। जिनमें ओम परमार, पवन गर्ग व सुनील शर्मा शामिल हैं। इनकी निगरानी में ही चुनावी प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।

आज ही मतगणना के बाद घोषित कर दिए जाएंगे विजेता
सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान वेलेट पेपर के जरिये किया जाएगा, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ कराया जाएगा। मतदान खत्म होने के बाद शुक्रवार को ही मतगणना करवाई जाएगी। इसके बाद विजेता उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।
-निर्मल प्रकाश, चेयरमैन, बार चुनाव कमेटी भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed