फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Baliali youth Karna, missing for five days, traced in Navi Mumbai

Bhiwani News: पांच दिन से लापता बलियाली के युवक कर्ण का नवी मुंबई में लगा सुराग

Sat, 10 Jan 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 10 Jan 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Baliali youth Karna, missing for five days, traced in Navi Mumbai
बवानीखेड़ा। क्षेत्र के आदर्श महाग्राम बलियाली से पिछले पांच दिनों से लापता 20 वर्षीय युवक कर्ण पांचाल का आखिरकार सुराग लग गया। युवक को नवी मुंबई के कालवा क्षेत्र से बरामद किया गया। बताया गया कि उसे नशीला पदार्थ खिलाए जाने के बाद से तबियत बिगड़ गई थी और वर्तमान में उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मुंबई में मौजूद बलियाली के लोगों ने बताया कि कर्ण पांचाल को नशीला पदार्थ खिलाया गया था जिसके चलते उसकी तबियत बिगड़ गई। इसी कारण उसे मुंबई में ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वर्तमान में उसका उपचार जारी है। बताया गया कि कर्ण के पास अपना मोबाइल फोन भी नहीं है। युवक के लापता होने के बाद परिजन बेहद परेशान थे। सूचना मिलते ही बवानीखेड़ा थाना पुलिस हरकत में आई। इस पूरे मामले में थाना प्रभारी ओमप्रकाश और एसआई नीर ने सराहनीय भूमिका निभाई। दोनों अधिकारियों ने सरपंच सचिन सरदाना की टीम को समय-समय पर लोकेशन पता करने में मदद की जिससे खोज अभियान को गति मिली।
विज्ञापन


कुछ क्षणों के लिए मोबाइल होता रहा एक्टिव
सूत्रों के अनुसार कर्ण का मोबाइल फोन मुंबई जाते समय कुछ-कुछ सेकेंड के लिए ऑन होता रहा लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं की जिससे संपर्क नहीं हो सका और परिजनों की चिंता बढ़ गई। खोज अभियान में गांव बलियाली के सरपंच सचिन सरदाना का विशेष योगदान रहा। उन्होंने वीरवार रात दो टीमें रवाना कीं। एक टीम रेवाड़ी भेजी गई जबकि दूसरी टीम हवाई मार्ग से मुंबई के लिए रवाना हुई। टीमों के आपसी तालमेल, पुलिस सहयोग और स्थानीय सहायता के चलते अंततः कर्ण का पता चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन माह पहले रेवाड़ी में काम करता था कर्ण
कर्ण लगभग तीन महीने पहले रेवाड़ी में काम करता था। युवक के सकुशल मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस प्रशासन, थाना प्रभारी ओमप्रकाश, एसआई नीर तथा सरपंच सचिन सरदाना व उनकी टीम का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed