{"_id":"5e9df4ba8ebc3ed5626b9459","slug":"bajrang-punia-will-give-one-month-s-salary-bhiwani-news-rtk5516712200","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान हजारी की मदद के लिए खिलाड़ी बजरंग पुनिया देंगे एक महीने का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान हजारी की मदद के लिए खिलाड़ी बजरंग पुनिया देंगे एक महीने का वेतन
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
खिलाड़ी बजरंग पुनिया ने किया ट्वीट।
- फोटो : Bhiwani
Link Copied
भिवानी। गारनपुरा गांव में किसान हजारी की मदद को अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी बजरंग पुनिया ने अपना एक माह का वेतन देने की घोषणा की है। उल्लेखनीय है कि गारनपुरा गांव वासी किसान हजारी के खेत में 16 अप्रैल की सुबह करीब साढ़े 10 बजे आग लग गई थी। आग से करीब नौ एकड़ में गेहूं की फसल जल गई थी। इसके अलावा एक ट्रैक्टर भी जल गया था। आग बुझाने के दौरान किसान हजारी के खेत का पड़ोसी युवक मंजीत भी आग में झुलस गया था। अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी अर्जुन अवार्डी बजरंग पुनिया ने ट्वीट कर अपने एक महीने का वेतन 50 हजार रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
मैं भी किसान परिवार से ही हूं और वो भी किसान है। मैं उनका दर्द समझ सकता हूं। मैं न तो कोई ट्रस्ट चलाता हूं और न राजनीति से हूं। बस खेल से जो कमाया है, उसी से मदद कर रहा हूं। पहले मेरे परिवार की हालत भी ऐसी ही रहती थी। सरकार को भी इस ओर देखना चाहिए। - बजरंग पुनिया, अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।