{"_id":"68e55aa74ee8f6f75903ac41","slug":"bahu-akbarpur-defeated-gaddi-khedi-to-win-the-kabaddi-mahakumbh-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-140855-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बहु अकबरपुर ने गद्दी खेड़ी को हराकर जीता कबड्डी महाकुंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बहु अकबरपुर ने गद्दी खेड़ी को हराकर जीता कबड्डी महाकुंभ
Tue, 07 Oct 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
गांव रिवासा में आयोजित महाकुंभ कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
तोशाम। गांव रिवासा में आयोजित कबड्डी महाकुंभ प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बहु अकबरपुर की टीम ने गद्दी खेड़ी को 2 अंकों से हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अंकित निडाना को बेस्ट रेडर और साहिल बॉस को बेस्ट कैचर चुना गया।
प्रतियोगिता में कुल 42 टीमों ने हिस्सा लिया। पहला सेमीफाइनल अलेवा और गद्दी खेड़ी के बीच खेला गया, जिसमें गद्दी खेड़ी ने अलेवा को 2 अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में बहु अकबरपुर और बधावड़ की भिड़ंत हुई जिसमें बहु अकबरपुर की टीम ने बधावड़ को सात अंकों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। विजेता बहु अकबरपुर टीम को एक लाख रुपये का नकद इनाम दिया गया। गद्दी खेड़ी की टीम को 51 हजार रुपये जबकि बधावड़ और अलेवा की टीमों को 11-11 हजार रुपये संयुक्त रूप से प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में बेस्ट रेडर अंकित निडाना और बेस्ट कैचर साहिल बॉस को 15-15 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।