{"_id":"66aa79faa01c243f460bd27f","slug":"badra-rained-heavily-for-two-hours-city-roads-submerged-due-to-30-mm-rain-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-120995-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: दो घंटे झमाझम बरसे बदरा, 30 एमएम बारिश में शहर की सड़कें हुईं जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: दो घंटे झमाझम बरसे बदरा, 30 एमएम बारिश में शहर की सड़कें हुईं जलमग्न
Wed, 31 Jul 2024 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 31 Jul 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
शहर के बंसीलाल पार्क के सामने सड़क पर जमा बारिश के पानी में से गुजरते वाहन।
भिवानी। उमस भरी गर्मी से बेहाल शहरवासी बारिश को तरस गए थे। वहीं किसान भी आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए थे। ऐसे में बुधवार शाम को करीब दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इससे शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। वहीं 30 एमएम बारिश में ही शहर पानी-पानी हो गया।
किसानों के लिए भी आसमान से सोना बरसा। काफी देर तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। जनस्वास्थ्य एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी पानी की निकासी में जुटे रहे। हालांकि दिन में डीसी ने खुद अधिकारियों के साथ डिस्पोजल और जलघर के टैंकों का जायजा लेकर जरूरी निर्देश दिए थे। लेकिन शाम को अचानक ही मौसम बिगड़ा और झमाझम बारिश शुरू हो गई।
भिवानी शहर के जैन चौक, बावड़ीगेट, दादरी गेट, हनुमान गेट, दिनोद गेट क्षेत्र सहित खाकी बाबा मंदिर क्षेत्र में बरसाती जलभराव हो गया। शहर के औद्योगिक सेक्टर में भी बारिश का पानी कई जगह जमा हो गया। जिसकी निकासी के लिए कर्मचारी जुटे रहे। शहर के मुख्य मार्गों पर भी बरसाती चैनल फिर बंद हो गए थे। ऐसे में इन्हें खोलने में बारिश के दौरान ही कर्मचारी भी काम पर लगे रहे।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि इस समय बारिश का किसानों की फसलों को फायदा होगा और रुकी हुई पछैती बिजाई का काम भी अब शुरू होगा। जिन हिस्सों में किसान धान रोपाई की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें भी कुछ हद तक राहत मिलेगी। हालांकि लंबे इंतजार के बाद बारिश का ये एक झटका आया है। अब तक तो औसतन 40 एमएम बारिश भी नहीं हो पाई थी।