{"_id":"60f338f28ebc3e6d7b523c4f","slug":"bad-water-supply-in-bhiwani-bhiwani-news-hsr606375262","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल बाद फिर चलेंगी दो सिटी बसें, किराया होगा दस रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल बाद फिर चलेंगी दो सिटी बसें, किराया होगा दस रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। नहरों के रास्ते बाढ़ प्रभावित इलाकों का पानी जलघर के टैंकों तक पहुंच गया है, जिससे पूरे शहर में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। शनिवार को गंदे पानी की आपूर्ति से कई कॉलोनियों के अंदर लोगों का गुस्सा भड़क उठा। बावड़ी गेट चंद्रगिरी स्कूल के समीप और कृष्णा कॉलोनी के समीप गांधी नगर कॉलोनी के लोगों ने गंदे पानी की आपूर्ति को लेकर रोष प्रदर्शन किया।
17 जून से नहरों में शेड्यूल के हिसाब से पानी दिया गया, लेकिन नहरों में आ रहे पानी में ज्यादा मिट्टी आ रही है। शनिवार को डाबर कॉलोनी जलघर के टैंकों तक आने वाले चैनल में जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रमोद कुमार, जेई कपिल श्योराण ने पानी की जांच की। इस दौरान पानी में मिट्टी और गाद की मात्रा अधिक पाई गई। बाढ़ प्रभावित इलाकों से आ रहे इस पानी को पेयजल आपूर्ति लायक बनाने के लिए पब्लिक हेल्थ विभाग के उच्चाधिकारियों ने पानी को साफ करने के आदेश दिए हैं।
इन कॉलोनियों में ज्यादा समस्या
शहर की विद्या नगर कॉलोनी, बावड़ी गेट धानक बस्ती, हनुमान गेट, दादरी गेट, जैन चौक क्षेत्र, पटेल नगर, पुराना हाउसिंग बोर्ड, खाड़ी मोहल्ला, दिनोद गेट क्षेत्र, पुराना बस स्टैंड क्षेत्र, पुरानी अनाजमंडी क्षेत्र, सेवा नगर, बीटीएम मील के पास, रामनगर क्षेत्र, विजय नगर, महम रोड क्षेत्र में गंदे पानी की सप्लाई से लोगों में भारी रोष है।
विज्ञापन
जलघर तक पहुंचने वाले नहरी पानी की जांच की है। मानसून के दौरान ज्यादातर बाढ़ का पानी आ रहा है, जो काफी मिट्टी युक्त है। इसे साफ करने के लिए फिटकरी की डबल मात्रा किए जाने के निर्देश दिए गए हैं, रविवार से शहर के अंदर स्वच्छ पेयजल आपूर्ति दी जाएगी।
-प्रमोद कुमार, कार्यकारी अभियंता, शहरी पेयजल शाखा भिवानी।