फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bad salt was given to the poor, pebbles coming out as they got wet

गरीबों को थमाया खराब नमक, गीला होने के साथ ही निकल रहे कंकड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
Bad salt was given to the poor, pebbles coming out as they got wet
शास्त्री नगर के डिपो पर आए खराब नमक को दिखातीं सीमा देवी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। सरकारी राशन डिपो पर लगातार खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। दस माह तक रखे सरसों तेल को गरीबों में खपाने के बाद अब सप्लाई में दिए गए खराब नमक पर हड़कंप मच गया है। थैली के अंदर गीले नमक के साथ कंकड़ पत्थर निकले हैं। इसके बाद गरीबों ने नमक को डिपो में वापस कर दिया।
विज्ञापन

डिपो होल्डर ने भी मामले की शिकायत सीएम को ट्विटर के माध्यम से की है। इसके बाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने भी संज्ञान लिया। एएफएसओ की टीम ने डिपो पर पहुंचकर नमक जांचा तो खराब पाया गया, जिसे तुरंत प्रभाव से बदलवाने के निर्देश दिए। वहीं नमक सप्लायर को भी गुणवत्ता जांचने के बारे में सख्त हिदायतें दीं।
विज्ञापन

शहर के दिनोद रोड शास्त्री नगर के डिपो पर खराब नमक आने का मामला गरमा गया। डिपो होल्डर अनिल कुमार ने सप्लाई में आए नमक को अन्य सामान के साथ पात्र गरीब परिवारों में वितरित कर दिया था। इसके तुरंत बाद से ही कुछ परिवारों के लोग नकम की फटी हुई थैली लेकर डिपो पर वापस पहुंच गए। थैली के अंदर नमक गीला था और उसके अंदर कंकड़ के साथ काफी गंदगी थी। यह देख डिपो होल्डर अनिल ने अपने डिपो में रखी दो चार नमक की थैलियों की जांच की, उनमें भी खराब नमक निकला। इसके बाद मामले की शिकायत सीएम को ट्विटर पर दी। जिसके बाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी भी तुरंत हरकत में आ गए। डिपो पर पहुुंचकर नमक की जांच की तो उसकी गुणवत्ता खराब पाई गई। डिपो होल्डर ने अधिकारियों को बताया कि उसके पास डिपो में जो नमक आया था, उसे आगे सप्लाई कर दिया था, लेकिन काफी लोगों ने नमक को खराब बताकर लौटा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले पात्र परिवारों के लोग
डिपो पर मिल रहे राशन की गुणवत्ता काफी खराब आ रही है। हमने नमक की थैली के साढ़े चार रुपये भुगतान किया था, घर पहुंचकर नमक की थैली खोली तो उसमें गीला नमक और कंकड़ पत्थर थे। जिसे खाने में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। थैली के अंदर खराब नमक को डिपो होल्डर संचालक को लौटा दिया है।
- राकेश कुमार, दिनोद रोड क्षेत्रवासी
कुछ दिन पहले सरसों तेल मिला था, उस पर भी कुछ दिन बाद की ही एक्सपायरी डेट थी, अब खराब नमक हाथों में थमा दिया है। डिपो होल्डर से पूछा तो उसने आगे से ऐसा ही नमक आने की बात कही है। हम गरीबों के साथ खाद्य वस्तुओं को लेकर भी भद्दा मजाक किया जा रहा है। किसी को हमारी सेहत की परवाह नहीं है।
- सुंदर, शास्त्री नगर कॉलोनी निवासी
जीभ पर रखते ही नमक का अजीब सा स्वाद लगा। यह नमक पशुओं के खाने लायक भी नहीं है। हम गरीबों को पशुओं से भी बदतर समझ रखा है। इसलिए यह नमक हमारे खाने के लिए दिया जा रहा है। सरकार को चाहिए कि सप्लाई में दी जा रही खाद्य वस्तुओं की अच्छी तरह से गुणवत्ता जांच कराए।
-सत्यनारायण, दिनोद रोड क्षेत्रवासी
सीएम से की शिकायत
मैंने सीएम के ट्विटर हैंडल पर शिकायत की थी, डिपो में जो नमक भेजा है, वह बेहद ही खराब है। लोगों ने उसे लौटा दिया है। अधिकारियों को भी मैंने अवगत करा दिया, जिसके बाद अधिकारियों ने भी उसकी जांच की तो नमक खराब पाया गया। जिन लोगों को खराब नमक लौटाया था, उन्हें सही नमक की थैलियां दी जाएंगी।

-अनिल कुमार, डिपो संचालक शास्त्री नगर भिवानी।
सख्त हिदायतें दी हैं
डिपो संचालक अनिल कुमार की शिकायत आई थी। जिस पर मैं खुद मौके पर पहुंचा था। नमक की जांच की तो अंदर गीला और खराब नमक मिला। जिसे बदलवा दिया गया है। राजस्थान के नमक सप्लायर को भी फोन पर इसकी जानकारी दी है और भविष्य में इस तरह के नमक सप्लाई नहीं देने की भी सख्त हिदायतें दी गई हैं। अन्य डिपो पर सप्लाई में दिए गए नमक की भी जांच कराई जाएगी। अगर स्टॉक खराब है तो उसे भी बदलवाया जाएगा।
-मुकेश कुमार, सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, सरकारी बिक्री केंद्र भिवानी।

शास्त्री नगर के डिपो पर आया खराब नमक । संवाद

शास्त्री नगर के डिपो पर आया खराब नमक । संवाद- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed