{"_id":"664646d60cba3c54ae0d3859","slug":"awareness-about-dengue-prevention-through-poster-painting-competition-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-117480-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक
Thu, 16 May 2024 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 16 May 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
डेंगू जागरूकता अभियान में मौजूद सिविल सर्जन डाॅ.रघुबीर शांडिल्य, स्कूल स्टाफ,छात्राएं व अन्य।
भिवानी। सिविल सर्जन डाॅ. रघुबीर शांडिल्य की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न स्कूलों में राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इस दौरान डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
हमारा अपना फाउंडेशन एनजीओ के सहयोग से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सहित कई स्कूलों में प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इस अवसर पर छात्राओं ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता व डेंगू जागरुकता रैली निकालकर आमजन को जागरूक किया। सिविल सर्जन ने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों को सम्मानित किया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र भी वितरित किए।
सिविल सर्जन डाॅ. शांडिल्य ने बताया कि डेंगू दिवस के उपलक्ष्य पर उप स्वास्थ्य केंद्र से लेकर जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम की ओर से जारी थीम पर मनाया गया। इसमें डेंगू जैसी जानलेवा बीमारियों से रोकथाम के प्रति लोगों में जागरुकता पैदा करना, मच्छर पैदा होने वाले स्थानों को चिह्नित कर उनके लारवा को खत्म करना, डेंगू से बचाव और रोकथाम और नियंत्रण के प्रति लोगों को जागरूक करना डेंगू दिवस का मुख्य लक्ष्य है। जिलेभर की सभी सीएचसी, पीएचसी व उपस्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
विज्ञापन
उप सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाकर गांव के तालाबों में गंबूजिया मछली डालने का अभियान चलाया गया है। इस दौरान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्रिंसिपल पुष्पलता, विमलेश आर्य, अमित नारू, बायोलॉजिस्ट नवीन कुमार, स्वास्थ्य निरीक्षक जगदीश प्रसाद, स्वास्थ्य निरीक्षक सज्जन कुमार, सुनील कुमार मौजूद रहे।