{"_id":"61b39e11cb6d4f13b8170f66","slug":"awareness-46692-got-vaccine-in-seven-days-bhiwani-news-hsr6190884185","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजगता : सात दिन में 46692 ने लगवाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजगता : सात दिन में 46692 ने लगवाया टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। देश में ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को लेकर जिले में भी लोग भी जागृत हो गए हैं। जिले में पिछले दिनों वैक्सीनेशन अभियान सुस्त हो गया था मगर इन दिनों अभियान ने गति पकड़ ली है। पिछले सात दिनों में 46692 लाभार्थियों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया हे।
जिले में अब तक 768705 ने पहली और 511493 ने दूसरी डोज डोज लगवाई है। ऐसे में अभियान को मिली गति जल्द ही तय लक्ष्य को पूरा करने मददगार साबित होगी। जिले में अब तक 91 फीसदी ने पहली और 61 फीसदी ने दूसरी डोज लगवा ली है। स्वास्थ्य विभाग के जागरूकता अभियान के भी सकारात्मक परिणाम दे रहे हैं।
वीरवार को जिले में नागरिक अस्पताल सहित 148 स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण शिविर का आयोजन किया। वीरवार को 7186 लाभार्थियों ने वैक्सीनेशन करवाया है, जिनमें 600 ने पहली और 6586 ने दूसरी डोज लगवाई है। इनमें फ्रंट लाइन वर्कर ने दो डोज, 18 से 44 आयु वर्ग के लाभार्थियों ने 5173 डोज, 45 से 59 आयुवर्ग के लाभार्थियों ने 1297 डोज, 60 साल से अधिक आयु के लाभार्थियों ने 714 डोज लगवाई है।
विज्ञापन
जिला में टीकाकरण अभियान की स्थिति
स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 840842 लाभार्थियों को टीकाकरण करने का लक्ष्य लिया था, जिनमें से 768705 को पहली और 511493 को दूसरी डोज लग चुकी है। 5536 स्वास्थ्यकर्मियों में से 5657 को पहली और 5497 को दूसरी डोज लगी है। जिले के 4385 फ्रंट लाइन वर्कर में से 4939 को पहली और 4691 को दूसरी डोज लगी है। वहीं 18 से 44 आयुवर्ग के 540542 लाभार्थियों में से 469419 को पहली और 277385 को दूसरी डोज लगी है। इसी तरह 45 से 60 आयुवर्ग के 180180 लाभार्थियों में से 161585 को पहली और 118774 को दूसरी डोज लग चुकी है। वहीं जिले के 60 साल से अधिक आयु के 120120 बुजुर्गों में से 127105 को पहली और 105146 को दूसरी डोज लग चुकी है।
हर घर दस्तक अभियान में जुटीं 195 टीमें
जिले में हर घर दस्तक टीकाकरण अभियान के तहत कुल 195 टीमों का गठन किया है। इनमें ग्रामीण क्षेत्र के लिए 165 टीम और शहरी क्षेत्र के लिए 30 टीम गठित हैं। नागरिक अस्पताल के वार रूम के अलावा सीएचसी व उप स्वास्थ्य केद्रों पर टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। विभाग द्वारा टीकाकरण कार्य के लिए बनाई गई पांच टीमों पर एक सुपरवाइजर भी नियुक्त किया है, जो वैक्सीनेशन कार्य का निगरानी का कार्य कर रहा है।
एक सप्ताह में टीकाकरण की गति
दिनांक टीकाकरण
9 दिसंबर 7186
8 दिसंबर 5455
7 दिसंबर 6944
6 दिसंबर 8192
5 दिसंबर 3158
4 दिसंबर 6580
3 दिसंबर 9177
डरें नहीं, वैक्सीन की दोनों डोज लगवाएं
इन दिनों खांसी, जुकाम, बुखार के काफी मामले सामने आ रहे हैं। साथ ही कुछ लोग कोरोना संक्रमण को लेकर डर हुए हैं, जोकि उचित नहीं है। कोरोना से बचाव के लिए अच्छी रोग प्रतिरोधक क्षमता होना जरूरी है। ऐसे में वैक्सीन की दोनों डोज जरूर करवाएं और घर से बाहर निकलते ही मास्क और उचित सामुदायिक दूरी का पालन करें। साथ ही पौष्टिक आहार जरूरी खाएं।
- डॉ. यतिन गुप्ता, सीनियर फिजिशियन, नागरिक अस्पताल।
रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होना जरूरी
स्वास्थ्य विभाग हर स्वास्थ्य केंद्र, हर घर दस्तक अभियान और मोबाइल वैन के माध्यम से लोगों को वैक्सीन लगा रहा है। कोरोना संक्रमण की आशंकित तीसरी लहर और ओमिक्रॉन से बचाव के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़िया होना आवश्यक है। वैक्सीन की दोनों डोज के बाद ही सुरक्षित रह सकते हैं। साथ ही कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करें और मास्क का प्रयोग करें। नागरिक अस्पताल सहित प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोजाना टीकाकरण किया जा रहा है।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।