{"_id":"685da3e06fe93c846d0c8f51","slug":"auto-rickshaw-drivers-body-found-near-railway-track-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-136045-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: रेलवे ट्रैक के समीप मिला ऑटो रिक्शा चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: रेलवे ट्रैक के समीप मिला ऑटो रिक्शा चालक का शव
Fri, 27 Jun 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। राजकीय रेलवे पुलिस को वीरवार सुबह भिवानी जंक्शन से सिटी स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक के पास संदिग्ध हालत में एक ऑटो रिक्शा चालक राजबीर का शव मिला।
पालुवास निवासी 56 वर्षीय राजबीर दो बच्चों का पिता था, उसका एक लड़का और एक लड़की है। उसकी पत्नी सरकारी शिक्षिका है। मृतक के भाई राजेंद्र ने राजकीय रेलवे पुलिस को अपने बयान दर्ज कराए। जिसके बाद शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं राजकीय रेलवे पुलिस के जांच अधिकारी एचसी विष्णु ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लगेगा। वहीं परिजनों ने बताया कि राजबीर पहले ऑटो रिक्शा चलाता था, लेकिन अब काफी अर्से से वह कोई काम नहीं करता था।