फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Auto rickshaw carrying laborers carrying household goods overturns, one laborer dead

Bhiwani News: घरेलू सामान लेकर जा रहे मजदूरों का ऑटो रिक्शा पलटा, एक मजदूर की मौत

Thu, 02 Jan 2025 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 02 Jan 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Auto rickshaw carrying laborers carrying household goods overturns, one laborer dead
भिवानी। तोशाम मार्ग पर गांव बीरण और बापोड़ा के बीच भिवानी से घरेलू सामान लेकर जा रहे मजदूरों से भरा एक ऑटो रिक्शा पलट गया। इसमें एक मजदूर भोजराज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार मजदूरों को मामूली चोटें आई। घायल श्रमिकों को सरकारी अस्पताल लाया गया। वहीं, सदर पुलिस ने शव का वीरवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। मृतक की पत्नी के बयान दर्ज कर ऑटो रिक्शा चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मूलरूप से यूपी के बदायूं निवासी भोजराज (40) बीरण गांव के समीप एक ईंट भट्ठे पर काम करता था। करीब तीन माह पहले ही वह अपने परिवार के साथ मजदूरी के लिए यहां आया था। उसके छह बच्चे हैं, एक लड़की और पांच लड़के। ईंट भट्ठे पर काम करने वाले अन्य मजदूरों के साथ भोजराज बुधवार शाम को भिवानी शहर में घरेलू सामान लेने के लिए आया था।
विज्ञापन

सामान लेने के बाद शाम पांच बजे वे ऑटो रिक्शा से ईंट भट्ठा पर जा रहे थे कि बीरण और बापोड़ा के बीच अचानक ही ऑटो रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया। इसके नीचे दबने से भोजराज की मौके पर ही मौत हो गई। सदर पुलिस थाना के जांच अधिकारी एएसआई धर्म सिंह ने बताया कि शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं, मृतक की पत्नी सुनीता के बयान दर्ज कर ऑटो रिक्शा चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed