{"_id":"6360dc420d52f85d3b37f61b","slug":"auto-met-with-accident-in-village-chang-of-bhiwani","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani Accident: टक्कर के बाद खाई में पलटा ऑटो, चालक समेत सात लोगों को आईं चोट, गांव चांग में हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani Accident: टक्कर के बाद खाई में पलटा ऑटो, चालक समेत सात लोगों को आईं चोट, गांव चांग में हादसा
Tue, 01 Nov 2022 02:13 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 01 Nov 2022 02:13 PM IST
सार
मामला मंगलवार दोपहर करीब एक बजे का है। गांव सुंगरपुर निवासी राजकुमार ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब एक बजे वे ऑटो में चांग से भिवानी आ रहे थे। जब वे गांव चांग के नजदीक बनी बंदरों वाली जोहड़ी के पास पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी ने ऑटो को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
भिवानी में हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भिवानी के गांव चांग में बंदरों वाली जोहड़ी के नजदीक एक गाड़ी ने ऑटो में टक्कर मार दी। गाड़ी की टक्कर लगने से ऑटो पलटकर खाई में गिर गया। हादसे में ऑटो चालक सहित सात लोग घायल हो गए, जिन्हें नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया। घायलों के उपचार के बाद चिकित्सक ने मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। ऑटो चालक और ऑटो में सवार एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मामला मंगलवार दोपहर करीब एक बजे का है। गांव सुंगरपुर निवासी राजकुमार ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब एक बजे वे ऑटो में चांग से भिवानी आ रहे थे। जब वे गांव चांग के नजदीक बनी बंदरों वाली जोहड़ी के पास पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी ने ऑटो को टक्कर मार दी। गाड़ी की टक्कर लगने से ऑटो सड़क के नजदीक बनी खाई में गिर गया। ऑटो पलटने से चालक सहित सात लोग घायल हो गए।
राहगीरों ने मामले की सूचना एंबुलेंस कंट्रोल रूम में दी, जिसके बाद घायलों को अस्पताल लाया गया। सड़क हादसे में गांव चांग निवासी 50 वर्षीय राजेश देवी के सिर और पांव में चोट आई है। वहीं गांव चांग निवासी 25 वर्षीय टिंकू के सिर व हाथ में चोट आई है। इनके अलावा गांव सैय निवासी करीब 40 वर्षीय गुलाब के सिर व हाथ में चोट आई है। 55 वर्षीय विद्या देवी के पांव और हाथ में चोट आई है। गांव चांग निवासी 50 वर्षीय राजेश देवी के सिर व घुटने पर हल्की चोट आई है। गांव सुंगरपुर निवासी 48 वर्षीय कृष्णा देवी के दोनों पांव में फ्रेक्चर, सिर व हाथों में चोट आई है।