{"_id":"640cb39f53e7e33d41001724","slug":"auto-driver-attacked-with-sharp-weapon-due-to-enmity-broke-arms-and-legs-bhiwani-news-c-21-hsr1027-77071-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: ऑटो चालक पर रंजिश के चलते तेजधार हथियार से हमला, हाथ और पैर तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: ऑटो चालक पर रंजिश के चलते तेजधार हथियार से हमला, हाथ और पैर तोड़े
Sat, 11 Mar 2023 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 11 Mar 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। चारा मंडी के पास शनिवार को एक ऑटो चालक पर गाड़ी सवार युवकों ने तेजधार हथियार के साथ हमला कर घायल कर दिया। वारदात में घायल ऑटो चालक व्यक्ति के हाथ व पैर टूट गए। घायल की पहचान गांव हालुवास निवासी संजय के रूप में हुई है। हमला पुरानी रंजिश को लेकर बताया जा रहा है। इस संबंध में सूचना अनाज मंडी चौकी पुलिस को दी गई।
घायल संजय ने बताया कि वह ऑटो चलाता है। शनिवार को वह ऑटो लेकर देवसर की तरफ जा रहा था। जब वह चारा मंडी के समीप पहुंचा तो उसके ऑटो का दो गाड़ियों ने पीछा किया। चारा मंडी के समीप गाड़ी सवार युवकों ने उसके ऑटो को रुकवाया और उसके ऊपर तलवार, कुल्हाड़ी, बर्फ तोड़ने वाले चाकू के साथ हमला करके हाथ-पैर तोड़ दिए और उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। राहगीरों ने इस संबंध में सूचना परिजन को दी। एंबुलेंस ने उसे नागरिक अस्पताल में पहुंचाया और इस बारे में सूचना पुलिस को दी गई।
-- -- -- -- -- -- -
केस में समझौते के लिए दिया वारदात को अंजाम
घायल संजय ने बताया कि उसका भाई संदीप का चंदन नामक युवक के साथ विवाद चल रहा है। इस संबंध में जूई थाना में केस भी दर्ज है। उसी केस को लेकर शुक्रवार को पंचायत भी हुई। लेकिन उसके अंदर केस को लेकर कोई भी समझौता नहीं हुआ। घायल ने बताया कि उक्त गाड़ी सवार युवकों ने उसे केस में समझौता करने को लेकर हमला किया और गन प्वाइंट पर अपहरण करने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन
-- -- -- -
घायल के बयान लेने पहुंचे तो चिकित्सकों ने घायल को बयान के लिए अनफिट बताया। बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- एचसी उदम सिंह, जांच अधिकारी, अनाज मंडी चौकी