फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Auction of three shops held in new grain market

Bhiwani News: नई अनाज मंडी में तीन दुकानों की हुई नीलामी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Auction of three shops held in new grain market
बहल। नई अनाज मंडी में कृषि विपणन बोर्ड की ओर से निर्मित की तीन दुकानों की ऑनलाइन नीलामी की गई। तीनों दुकानों की नीलामी में बोलीदाताओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया व तीनों दुकानें रिजर्व प्राइस से करीब 450 प्रतिशत से ऊपर करीब चार करोड़ रुपये की कीमत पर बिकी। तीनों दुकानों को ग्रुप एक व दो में विभाजित किया गया था।
विज्ञापन

अनाज मंडी की दुकानों के लिए लगी बोली में सबसे ज्यादा बोली दुकान नंबर 21 की रही। इस दुकान के लिए रिजर्व प्राइस 30,04,000 रुपये रखा गया था पर इस दुकान की बोली सबसे ऊपर 1,41,89,000 रुपये की रही। दूसरे नंबर पर दुकान नंबर 20 की बोली रही। दुकान नंबर 20 के लिए रिजर्व प्राइस 30,04,000 रुपये रखा गया था। यह दुकान 1,39,89,000 रुपये में बिकी। दुकान नंबर 19 के लिए रिजर्व प्राइस 27,40,000 रुपये निर्धारित था जबकि इसके लिए अधिकतम बोली 1,28,10,000 रुपये की रही। इस तरह से तीनों दुकानें 4,09,88,000 रुपये में बिकी।
विज्ञापन

बोली के लिए तीनों दुकानों को दो ग्रुपों में बांटा गया था। ग्रुप एक में 19 व ग्रुप दो में 20 व 21 को रखा गया था। गौरतलब है कि वर्ष 1972 में जब नई अनाज मंडी का निर्माण हुआ था तब इसमें कुल 88 दुकानों के लिए जगह निर्धारित की गई थी। इन दुकानों में सात दुकानें कृषि विपणन बोर्ड ने खुद निर्मित कर अपने पास रख ली थी। इन सात दुकानों में से तीन दुकानों की बुधवार को बोली लगी थी। इसके अलावा बाकी दुकानों को खुली नीलामी के माध्यम से समय समय पर बिक्री की गई थी। पिछले दिनों मुख्यमंत्री मनोहर लाल व कृषि मंत्री जेपी दलाल की मौजूदगी में बोर्ड की मीटिंग में यह फैसला लिया था कि बोर्ड द्वारा बिना प्रयोग की प्रॉपर्टी को नीलामी से बिक्री किया जाएगा। दुकानों की नीलामी के लिए पहले 16 फरवरी की तिथि की सूचना दी गई थी, बाद में पहले उसे 27 फरवरी किया गया और बाद में 28 फरवरी बोली के लिए निर्धारित की गई थी। सचिव अनिल कुमार ने बताया कि तीनों दुकानें 4,09,88,000 रुपये में बिकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed