फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Attempted theft at PNB branch, thieves took away DVR

Bhiwani News: पीएनबी शाखा में चोरी का प्रयास, डीवीआर उखाड़ ले गए चोर

Fri, 13 Feb 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 13 Feb 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Attempted theft at PNB branch, thieves took away DVR
गांव बामला में बैंक शाखा पर चोरों द्वारा उखाड़ी गई जंगले की ग्रिल। 
चांग(भिवानी)। गांव बामला में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में चोरों ने लोहे की ग्रिल काटकर चोरी का प्रयास किया, लेकिन चोर अंदर नहीं घुस पाए। सुबह 10 बजे जब बैंककर्मी शाखा पहुंचे तो जंगले की ग्रिल कटी हुई मिली। बैंक मैनेजर रेखा ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही खरक चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हालांकि बैंक में चोरी हुई है या नहीं, यह जांच के बाद ही पता लग सकेगा।
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक शाखा में चोरी के प्रयास की सूचना के बाद अज्ञात चोरों का पता लगाने के लिए पुलिस ने आस-पास क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। चोर अपने साथ बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर उखाड़कर अपने साथ ले गए हैं। पुलिस ने मौके पर एक पेचकस मिला, जिससे डीवीआर उखाड़ा गया है। वहीं खरक पुलिस चौकी इंचार्ज धर्म सिंह ने बताया कि गांव बामला बैंक में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी के प्रयास की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर जांच की है। चोरों का पता लगाने के लिए आस-पास क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed