फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Attempted robbery by putting chili powder in the eyes of father and son

Bhiwani News: पिता-पुत्र की आंखों में मिर्च का पाउडर डालकर लूट की कोशिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Attempted robbery by putting chili powder in the eyes of father and son
भिवानी। गांव चांग में दुकान से घर लौट रहे पिता-पुत्र पर रास्ते में तीन नकाबपोशों ने आंखों में लाल मिर्च का पाउडर डालकर नकदी लूटने की कोशिश की। साहसी पिता-पुत्र के कारण नकाबपोश बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो सके। इस संबंध में पीड़ित की शिकायत पर सदर पुलिस थाने ने अज्ञात में नकाबपोशों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव चांग निवासी रवि ने पुलिस को बताया कि उसने गांव चांग में मेन बाजार में जनरल स्टोर की दुकान कर रखी है। 14 मई को रात करीब 9.30 बजे वह अपने बेटे यूनिक के साथ दुकान बंद करके घर लौट रहा था। उसके एक हाथ में कैंपर और दूसरे हाथ में बैग था। बैग में रुपये और कुछ सामान था। घर के समीप वहां खड़े तीन नकाबपोशों ने उनकी आंखों में लाल मिर्च का पाउडर डाल दिया और बैग लूटने की कोशिश की। उसके बेटे ने एक नकाबपोश को पकड़ लिया। अन्य दो नकाबपोश पकड़े गए नकाबपोश बदमाश को छु़ड़वा कर फरार हो गए। रवि को चांग पीएचसी में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। इस बारे में सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed