{"_id":"64a7056d29f8a50c700d4c4a","slug":"attacked-the-salesman-and-looted-eight-and-a-half-thousand-rupees-from-the-liquor-contract-bhiwani-news-c-21-hsr1027-171743-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सेल्समैन पर हमला कर शराब ठेके से साढ़े आठ हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सेल्समैन पर हमला कर शराब ठेके से साढ़े आठ हजार रुपये लूटे
Thu, 06 Jul 2023 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 06 Jul 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। जिले के गांव पूर्णपुरा स्थित एक शराब ठेके पर तीन बदमाशों ने सूआ से सेल्समैन को घायल कर साढ़े आठ हजार रुपये की नकदी लूट का मामला सामने आया है। सेल्समैन को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, जहां पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सदर पुलिस को दिए बयान में गांव सांकरोड निवासी अशोक ने बताया कि वह पूर्णपुरा गांव के शराब ठेके पर सेल्समैन है। चार जुलाई की रात साढ़े आठ बजे तीन बदमाश वहां पहुंचे। दो बदमाशों के हाथों में सूआ था, जबकि एक बदमाश तलवार लिए हुए था। बदमाशों ने कहा कि यहां पर शराब ठेका क्यों खोल रखा है। इस पर सूआ से दो बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया, जबकि तलवार लिया युवक उसे लगातार डराता रहा। आरोपियों ने उसके दोनों पैरों व दाहिने हाथ पर सूए से वार कर दिए। आरोपी शराब ठेके के गल्ले को ही लूटकर भाग गए। इसके अंदर शराब बिक्री के करीब साढ़े आठ हजार रुपये रखे हुए थे। बाद में दीपक को फोन कर बुलाया। इसके बाद घायल सेल्समैन को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। सदर पुलिस ने अशोक की शिकायत पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शराब ठेके के अंदर नकदी लूट व मारपीट कर घायल करने पर केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। संवाद