फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   attack with knief, youth unjured, police case file

युवक पर कैंची से किया हमला, दो लोगों पर केस दर्ज

Wed, 28 Apr 2021 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
attack with knief, youth unjured, police case file
भिवानी। गांव पालुवास में घर से प्लॉट में जा रहे एक युवक पर कैंची से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सदर पुलिस ने इस संबंध में दो आरोपी लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में गांव पालुवास निवासी अशोक ने बताया कि 21 अप्रैल की शाम को करीब सात बजे वह अपने प्लाट में जा रहा था। इसी दौरान बीच रास्ते में शराब के नशे में दो लोगों ने उसके साथ गाली गलौज किया और फिर उसे मारने दौड़े। उसने मुश्किल से भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद अगले दिन 22 अप्रैल की दोपहर करीब पौने 12 बजे वह प्लॉट में जा रहा था कि इसी दौरान फिर से दोनों आरोपी उसके सामने आ गए। दोनों ने शराब पी हुई थी। आरोपियों ने उसे जबरन पकड़ लिया और फिर कैंची से उसके सीने व पेट में कई वार किए। जिससे उसे गंभीर चोटें आई। उसके चिल्लाने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल अवस्था में परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। वहीं मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निर्देश पर सदर पुलिस ने इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed