{"_id":"6058e4a88ebc3ef10744dda4","slug":"attack-on-police-team-villegers-case-file-bhiwani-news-rtk6011900133","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा के देवसेरस में ठगों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा के देवसेरस में ठगों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, भागकर बचाई जान
विज्ञापन
बहल। ठगी के मामले में आरोपियों को पकड़ने यूपी के मथुरा जिले के गोवर्धन थाना अंतर्गत गांव देवसेरस गई बहल पुलिस टीम पर वहां ग्रामीणों ने हमला कर दिया। पुलिस कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी तोड़ डाली। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। बहल पुलिस की शिकायत पर गोवर्धन पुलिस थाना में हमला करने वालों पर केस दर्ज हुआ है।
बहल पुलिस की माने तो इसमें सबसे बड़ी लापरवाही यूपी पुलिस की सामने आई है। बहल पुलिस ने बाकायदा गोवर्धन थाने में अपनी आमद करवाने के बाद पुलिस से सहयोग की अपील की थी। परंतु, पुलिस ने बरसाने में कृष्ण पूजा में पुलिस कर्मियों के व्यस्त होने की बात कहकर उनको सहयोग नहीं किया। हालांकि पुलिस ने देवसेरस गांव के मालीपुरा में आरोपियों के घर जाकर दो मुख्य आरोपियों को काबू कर लिया। इसी दौरान ग्रामीणों की भीड़ ने उन्हें घेरकर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने ईंट, पत्थरों के अलावा पेड़ों की लकड़ियों से हमला किया। पुलिसकर्मी किसी तरह से ग्रामीणों की भीड़ के बीच से अपने आपको बचाकर निकले।
झांसे में लेकर कैरू के एसपीओ से ठगे थे 1,28,000 रुपये
वर्ष 2020 में एसपीओ रोशनलाल ने बहल पुलिस में मामला दर्ज करवाया था कि उसे कुछ लोगों ने झांसे में लेकर उसके खाते से 1,28,000 रुपये निकाल लिए थे। मामले में आरोपियों की पहचान कर बहल पुलिस रविवार को उन्हें पकड़ने यूपी गई। पुलिस टीम में शामिल एसआई राजेंद्र सिंह, हवलदार राजवंती, सिपाही राजबीर व एचसी राहुल ने गोवर्धन थाने में आरोपी जुम्मा व शाहिद को पकड़ने के लिए आमद करवाई। परंतु, गोवर्धन पुलिस ने पुलिसकर्मियों के कार्यक्रम में व्यस्त होने की बात कहकर लौटा दिया। जब पुलिस आरोपी शाहिद के घर गई तो वह वहां से भाग गया। लेकिन, पुलिस ने आरोपी जुमा के घर से दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। इसी दौरान ग्रामीणों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
गोवर्धन थाने में करवाया मामला दर्ज
बहल पुलिस के एसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि घटना में बचकर निकलने के बाद उन्होंने गोवर्धन थाने में आरोपी जुम्मा, शाहिद व सम्मी पत्नी जुम्मा के खिलाफ सरकारी कार्यों में बाधा, मारपीट संबंधित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज करवाया है। बहल थाना प्रभारी सुंदरपाल ने बताया कि पुलिस आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार करेगी।
वर्जन:::
हमने आरोपियों के घर जाने से पहले गोवर्धन थाने में आमद करवाकर पुलिस सहायता मांगी थी। परंतु, पुलिस ने सभी कर्मियों के बरसाने में व्यस्त होने की बात कहकर कोई मदद नहीं दी। जब वे आरोपियों को उनके घर से पकड़कर ला रहे थे तो ग्रामीणों ने हमला कर दिया और आरोपियों को छुड़वा लिया। हमले में बड़ी मुश्किल से बचकर निकल पाए।
- राजेंद्र सिंह, एसआई बहल पुलिस।