फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   attack on police in Dhangar village

झगड़े की सूचना पर गांव ढांगर में गई पुलिस टीम को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
attack on police in Dhangar village
भिवानी। लड़ाई-झगड़े की सूचना मिलने पर गांव ढांगर में गए डायल 112 पर तैनात पुलिस कर्मचारियों के साथ गांव के ही एक युवक ने मारपीट कर दी। मामला यहीं नहीं रुका। आरोपी ने पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फाड़ दी। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। जूई थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डायल 112 के इंचार्ज ईएसआई चंद्रसिंह ने बताया कि वीरवार सुबह गांव ढांगर निवासी कपिल ने फोन कर सूचना दी कि तीन युवक उसके घर में घुसकर उसके व उसकी मां के साथ मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम तुरंत गांव में पहुंची और मामले की जानकारी लेने लगी। इस दौरान राकेश नामक युवक ने उनकी टीम में शामिल सिपाही संदीप व पंकज के साथ बदतमीजी व गालीगलौज करने लगा। टीम के कर्मचारियों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह उग्र हो गया। उसने पुलिस कर्मचारियों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। पुलिस कर्मचारियों की वर्दी फाड़ दी और सरकारी मोबाइल लेेकर वहां से फरार हो गया। टीम के सदस्यों ने इसकी सूचना तुरंत जूई थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जूई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

नहीं हुई आरोपी की गिरफ्तारी
जूई थाना पुलिस के जांच अधिकारी सत्यनारायण ने बताया कि डायल 112 के इंचार्ज ईएसआई चंद्रसिंह के बयान पर राकेश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed