फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Assistive Prosthesis Delivery Program to be launched on 24th

Bhiwani News: सहायक कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम 24 को बहल में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Assistive Prosthesis Delivery Program to be launched on 24th
बहल। बहल की अनाज मंडी में 24 जनवरी को जिला रेडक्रॉस सोसायटी और एलिम्को कंपनी के सहयोग से सहायक अंग उपकरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल मुख्य अतिथि होंगे तथा उपायुक्त नरेश नरवाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन

जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष प्रदीप हुड्डा ने बताया कि शिविरों में 696 वरिष्ठ नागरिकों का 3699 भिन्न-भिन्न सहायक उपकरणों के लिए पंजीकरण किया गया था। भारत सरकार की वयोश्री योजना के अंतर्गत नवम्बर में उपरोक्त तिथियों अनुसार जिन वरिष्ठ नागरिकों ने जांच शिविरों में आकर पंजीकरण करवाया था। उन सभी को 24 जनवरी को अनाज मंडी बहल में सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम में वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को अरावली पावर कंपनी लिए की सीएसआर योजना के अंतर्गत सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग जैसे व्हीलचेयर, कमोड चेयर, जूते, कान की मशीने, चलने की छड़ी निशुल्क प्रदान किए जायेंगे। इन सहायक उपकरणों की कीमत लगभग 50 लाख रुपये है। सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग वितरण समारोह में ढिगावा, सोहंसडा, लोहारू, बहल, झुप्पा कलां एवं सिवानी कैंपों में जिन वरिष्ठ नागरिकों द्वारा अपना पंजीकरण करवाया था वहीं वरिष्ठ नागरिक 24 जनवरी को अनाज मंडी बहल में आकर अपना उपकरण प्राप्त कर सकते है। लाभार्थी अपने साथ जांच शिविर के दौरान दी गई पंजीकरण पर्थी तथा आधार कार्ड की प्रति साथ अवश्य लेकर आए ताकि आने वाले वरिष्ठ नागरिकों को किसी भी असुविधा का सामना ना करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed