फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Aspirational Segment Programme

Bhiwani News: आकांक्षी खंड कार्यक्रम का आयोजन

Sun, 18 May 2025 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 18 May 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Aspirational Segment Programme
अशोक भारद्वाज
विज्ञापन

भिवानी। देश के अति पिछड़े खंडों को विकसित खंडों की श्रेणी में लाने के लिए नीति आयोग की ओर से हर तीन माह में आकांक्षी खंड कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। देश में 500 अति पिछड़े खंडों का चयन किया गया है। चयनित आकांक्षी खंडों में हरियाणा के 7 खंड हैं। जिनमें भिवानी जिले से बहल और लोहारू खंड शामिल हैं। डेल्टा रैंकिंग के आधार पर जिले का बहल खंड जोन नंबर दो में तीसरे स्थान पर जबकि देश भर में 14वां स्थान पर रहा है।
दरअसल नीति आयोग द्वारा देशभर में चयनित किए गए अति पिछड़े खंडों को विकसित खंडों में शामिल करने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर कई विषयों पर काम किया जा रहा है। आयोग द्वारा इन खंडों में विकास के विभिन्न सूचकांक भी तय किए गए हैं। आकांक्षी खंड कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों जैसे स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, कौशल विकास और बुनियादी ढांचे के विकास से संबंधित कार्य किए जाते हैं। आकांक्षी खंड के रूप में चयनित खंडों के जोन बनाए गए है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश को चयनित आकांक्षी खंडों को जोन 2 में रखा गया है। नीति आयोग द्वारा निर्धारित संकेतकों की खंड से संबंधित उपायुक्त द्वारा जिलास्तर पर व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी द्वारा खंडस्तर पर हर माह समीक्षा बैठक ली जाती है।
विज्ञापन

खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सुमित ने बताया कि बैठक में संबंधित अधिकारियों को सुचारू रूप से कार्य करने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए जाते हैं। नीति आयोग द्वारा निर्धारित मापदंडों पर स्थानीय प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों की नीति आयोग द्वारा लगातार मॉनिटरिंग भी की जाती है। मॉनिटरिंग के आधार पर तिमाही डेल्टा रैंकिंग जारी होती है। एस्पिरेशनल ब्लॉक फेलो नीरज के अनुसार नीति आयोग द्वारा हाल ही में जारी किए गए डेल्टा रैंकिंग के आधार पर जिले का बहल खंड जोन नंबर दो में तीसरे स्थान पर जबकि देश भर में 14वें स्थान पर रहा है। बहल खंड को यह स्थान तिमाही डेल्टा रैंकिंग में 2024 के अक्तूबर-दिसंबर माह के लिए मिला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed