फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Ask for money in the name of MP Dharambir Singh by calling WhatsApp

व्हाट्सअप कॉल कर सांसद धर्मबीर सिंह के नाम से मांगे रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Ask for money in the name of MP Dharambir Singh by calling WhatsApp
भिवानी। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद धर्मबीर सिंह के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर व्हाट्सअप पर रुपये मांगने का मामला प्रकाश में आया है। सांसद के निजी सचिव ने मामले की शिकायत सब्जी मंडी पुलिस चौकी में दी। जिसके बाद शहर के औद्योगिक पुलिस थाना में अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

औद्योगिक पुलिस को दिए बयान में सांसद धर्मबीर सिंह के निजी सचिव पंकज कौशिक ने बताया कि एक मोबाइल नंबर पर व्हाट्सअप के माध्यम से मैसेज व कॉल कर पैसे मांगे जा रहे हैं। व्हाट्सअप पर सांसद धर्मबीर सिंह का नाम और फोटो भी लगाया हुआ है। इस संबंध में जब उन्हें भनक लगी तो उन्होंने सांसद धर्मबीर सिंह को अवगत कराया वहीं इस तरह सांसद के नाम और फोटो का गलत इस्तेमाल कर व्हाट्सअप पर पैसे मांगने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने के लिए पुलिस को शिकायत दी। इस संबंध में सब्जी मंडी पुलिस चौकी इंचार्ज सतीश ने बताया कि पुलिस ने सांसद धर्मबीर सिंह के निजी सचिव पंकजा कौशिक की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है, जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed