{"_id":"67cdcba53f3fa81a24099de0","slug":"asis-health-deteriorated-he-died-in-the-hospital-bhiwani-news-c-21-hsr1033-582004-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: ईआरवी पर ड्यूटी के दौरान एएसआई की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: ईआरवी पर ड्यूटी के दौरान एएसआई की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में तोड़ा दम
Sun, 09 Mar 2025 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 09 Mar 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। ईआरवी पर ड्यूटी के दौरान एक एएसआई की अचानक तबीयत बिगड़ी और अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया। पुलिस ने रविवार को शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं, मृतक के बेटे के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की।
गांव टिटोली हाल कलानौर निवासी 57 वर्षीय ओमप्रकाश पुलिस विभाग में बतौर सहायक उपनिरीक्षक था। उसकी औद्योगिक पुलिस थाना क्षेत्र की 139 नंबर ईआरवी पर ड्यूटी थी। रविवार अल सुबह करीब साढ़े चार बजे उसकी ईआरवी के अंदर ही अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद ईआरवी चालक उसे तत्काल जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक ओमप्रकाश चार बच्चों का पिता था। उसके तीन लड़के और एक लड़की है। औद्योगिक पुलिस थाना के जांच अधिकारी एएसआई इकबाल ने बताया कि मृतक के बेटे सुमित के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की गई है।