फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Asha workers had an argument with the Agriculture Minister during the public dialogue in Baliali.

Bhiwani News: बलियाली में जनसंवाद के दौरान कृषि मंत्री के साथ हुई आशा वर्करों की नोकझोंक

Mon, 18 Sep 2023 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 18 Sep 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Asha workers had an argument with the Agriculture Minister during the public dialogue in Baliali.
​भिवानी: बवानीखेड़ा हलके में कृ​षिमंत्री  जेपी दलाल के कार्यक्रम का विरोध करने  पहुंची आशा वर्क
बवानीखेड़ा(भिवानी)। जिले के गांव बलियाली की बीसी चौपाल पर रविवार को कृषि मंत्री जेपी दलाल के जन संवाद कार्यक्रम में आशा वर्करों के साथ मंत्री से नोकझोंक हुई। गुस्साई आशा वर्करों ने कृषि मंत्री व सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद कृषि मंत्री को कार्यक्रम के बीच से ही लौटना पड़ा। वहीं पुलिस ने आशा वर्करों को कार्यक्रम स्थल से खदेड़ दिया।
विज्ञापन

इसके बाद गांव गुजरानी में भी कृषि मंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम स्थल के पास आशा वर्करों ने पहुंचने की कोशिश की, लेकिन वहां तैनात भारी पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान महिला पुलिस कर्मचारियों से भी आशा वर्करों की खूब तू-तड़ाक व नोकझोंक तक हुई। आशा वर्कर यूनियन नेताओं को हिरासत में लेकर पुलिस ने कार्यक्रम स्थल से दूर छोड़ दिया।
विज्ञापन


रविवार को गांव बलियाली में कृषि मंत्री जेपी दलाल का जन संवाद कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में आशा वर्करों ने भी ज्ञापन सौंपना था। आशा वर्कर यूनियन जिला उप प्रधान दर्शना ने बताया कि ज्ञापन देने के बाद मंत्री ने कहा कि इन मांगों पर कुछ नहीं कर सकते। इन मांगों को तो मुख्यमंत्री ही पूरा कर सकते हैं। इसके बाद आशा वर्कर मंत्री से बोलीं कि वे कोई कार्रवाई नहीं कर सकते तो मंत्री किस बात के हैं और उन्होंने यह भी कहा कि जब आप लोग वोट मांगने आते हैं तब तो इस प्रकार की बातें नहीं करते। इस बीच आशा वर्कर व मंत्री में नोकझोंक हुई। बाद में गुस्साई आशा वर्करों ने कृषि मंत्री दलाल के खिलाफ व सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। यह सिलसिला करीब चार से पांच मिनट तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन




किसानों को फसल बीमा का पैसा हर हाल में मिलेगा : कृषि मंत्री

कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने रविवार को हलका विधायक बिशंबर वाल्मीकि के साथ गांव बलियाली, गुजरानी, मिताथल व घुसकानी में जनसंवाद किया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने गांव बलियाली व मिताथल की गोशालाओं के लिए 11-11 लाख रुपये, गुजरानी की पंजाबी धर्मशाला के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा कृषि मंत्री ने घुसकानी में ई-लाइब्रेरी सहित अन्य समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। जनसंवाद के दौरान ग्राम पंचायतों द्वारा रखी सभी मांगों पर उन्होंने कहा कि मुख्यालय स्तर की मांग को मुख्यमंत्री मनोहर लाल से पूरा करवाया जाएगा और जिला स्तर की मांग को अधिकारियों से शीघ्र पूरा करवाया जाएगा। कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों को फसल मुआवजा हर हाल में मिलेगा। उन्होंने कहा कि पोर्टल और ऑनलाइन सेवाओं से बिचौलिया प्रथा समाप्त हुई है। उन्होंने कहा कि पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में करीब आठ लाख पशुओं का बीमा किया गया है। यूरिया और डीएपी पर ढाई लाख करोड़ रुपये की सब्सिडी किसानों को दी जा रही है। जलभराव और बाढ़ग्रस्त इलाकों को कृषि योग्य बनाने के लिए 1200 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। वहीं विधायक बिशंबर वाल्मीकि ने कहा कि हलके के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने घुसकानी में श्मशान घाट की चहारदीवारी व अन्य सुविधाओं के लिए करीब 18 लाख रुपये मंजूर किए हैं।






ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर धूपड़, डीएसपी रमेश चंद्र, सिंचाई विभाग के एसई प्रदीप यादव, सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य, उप सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार, डीडीए डॉ. विनोद फौगाट, डीडीएच डॉ. आत्म प्रकाश, डीएफओ सिकंदर सांगवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed