{"_id":"64ac46dfcded0c3c7b07eb36","slug":"asha-workers-demonstrated-in-waterlogged-during-rains-bhiwani-news-c-125-1-bwn1001-1895-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: आशा वर्करों ने किया बारिश के दौरान जलभराव में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: आशा वर्करों ने किया बारिश के दौरान जलभराव में प्रदर्शन
Mon, 10 Jul 2023 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 10 Jul 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
बारिश के दौरान अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन करती आशा वर्कर।
भिवानी। अपनी मांगों को लेकर आशा वर्करों ने सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। वहीं आशा जिला कोर्डिनेटर प्रदीप के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री को मांग पत्र भेजा। बारिश के दौरान हुए जलभराव में आशा वर्कर बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर रही थी। प्रदर्शन की अगुवाई जिला प्रधान हुकम कौर व संचालन जिला सचिव सुशीला सरोहा ने किया।
आशा वर्कर्स एवं सीटू नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शीघ्र स्वास्थ्य मंत्री से हुई बातचीत में मानी गई मांगों को लागू नहीं किया तो आठ अगस्त से प्रदेश भर की आशा वर्कर तीन दिवसीय हड़ताल पर चली जाएगी। प्रदर्शन में सीटू की जिला सचिव का. अनिल कुमार संबोधित किया। आशा वर्कर यूनियन की प्रधान हुकमकौर ने कहा कि 2018 के बाद काम लगातार बढ़ रहा है, लेकिन मानदेय में एक पैसे की बढ़ोतरी नहीं हुई है। आशा वर्कर के मानदेय और प्रोत्साहन राशियों को महंगाई के साथ जोड़ने, ईएसआई व ईपीएफ, रिटायरमेंट बेनिफिट व सामाजिक सुरक्षा लाभ देने मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। प्रदर्शन को आशा वर्कर यूनियन नेता सुमन बहल, रितु, मीना, कृष्णा, दर्शना, रेनू, कृष्णा, सरोज, शकुंतला, किरण, संतोष, सुनीता, मनोज, उमेश, रचना, अंजु, बबीता, शशीकला, रूकमणी, कविता, कमलेश, मंजू ने संबोधित किया। संवाद