फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Asha workers adamant to go to Ambala clash with police

अंबाला जाने के लिए अड़ीं आशा वर्कर्स की पुलिस से हुई झड़प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 01:08 AM IST
विज्ञापन
Asha workers adamant to go to Ambala clash with police
शहर में पुलिस के साथ झड़प करते आशा वर्कर व अन्य कर्मचारी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। लंबित मांगों को लेकर आशा वर्कर लंबे समय से संघर्षरत हैं। लघु सचिवालय के बाहर उनका धरना भी जारी है। वीरवार को आशा वर्कर लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए अंबाला जाने के लिए एकत्रित हुईं। इस दौरान कई सामाजिक जनसंगठनों के पदाधिकारी भी उनके समर्थन में आए। जब आशा वर्कर अंबाला जाने के लिए बसों की तरफ बढ़ीं तो पुलिस प्रशासन ने रोक लिया। प्रदर्शनकारियों ने वहीं से सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करके विरोध जताया। इसको लेकर पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने आशा वर्कर, कर्मचारी व किसान नेताओं को हिरासत में लेकर थाना औद्योगिक क्षेत्र और महिलाओं को सिविल थाने में बैठा लिया। थोड़ी देर बाद उन्हें छोड़ दिया। सीटू के जिला प्रधान राममेहर सिंह व अखिल भारतीय किसान सभा के जिला कार्यकारी सचिव कामरेड ओमप्रकाश ने कहा कि सरकार की शह पर जिला पुलिस प्रशासन की यह तानाशाही व बर्बर कार्रवाई है। यह सरेआम लोकतांत्रिक व सांविधानिक अधिकारों का हनन हुआ है, जिसका खामियाजा हरियाणा सरकार को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने पुलिस व सरकार की बर्बर कार्रवाई की घोर निंदा की है।
विज्ञापन

वीरवार को सीटू नेता कामरेड अनिल कुमार, सुखदेव पालुवास, किसान नेता रामफल देशवाल, ओमप्रकाश दलाल, सर्व कर्मचारी संघ के धर्मबीर भाट्टी, अशोक गोयत, जितेंद्र मीराण, आशा वर्कर नेता सुशीला सरोहा, ममता, सुदेश, बबली, सुशीला, एकता, सुदेश, मनीशा, हुकुम कौर, सुशीला, सुमन, कृष्णा, ममता, जनवादी महिला समिति की संतोष देरावाल, कर्मचारी नेता सज्जन सिंगला, प्रताप सिंह सिंहमार को पुलिस ने हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं किया बल प्रयोग
प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारी धक्कामुक्की कर रहे थे, जिनको थाने में लाया गया और थोड़ी देर बाद उन्हें छोड़ दिया। पुलिस ने किसी भी तरह का कोई बल प्रयोग नहीं किया।
- रमेश कुमार, प्रभारी, सिविल लाइन पुलिस थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed