फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   As the evening falls, darkness engulfs the modern railway station, fear of something untoward happening

Bhiwani News: शाम ढलते ही आधुनिक रेलवे स्टेशन पर छा रहा अंधेरा, अनहोनी का अंदेशा

Tue, 27 May 2025 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 27 May 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
As the evening falls, darkness engulfs the modern railway station, fear of something untoward happening
भिवानी रेलवे  स्टेशन पर शाम  के समय छाया अंधेरा। 
भिवानी। शाम ढलते ही आधुनिक रेलवे स्टेशन का दर्जा पाने वाले भिवानी जंक्शन के आसपास अंधेरा छा जाता है। जंक्शन के मुख्य गेट और आसपास की स्ट्रीट लाइटें भी बंद पड़ी हैं। अंधेरा होने की वजह से स्टेशन के आसपास शराबियों व असामाजिक तत्वों का भी जमावड़ा लगा रहता है।
विज्ञापन

वहीं वाहन पार्किंग स्थल से भी वाहन चोरी होने का अंदेशा बना रहता है। रेल यात्रियों का कहना है कि शाम के समय स्टेशन के आसपास की स्ट्रीट लाइटें बंद रहती हैं।
विज्ञापन

हाल ही में भिवानी रेलवे जंक्शन का करोड़ों का बजट खर्च कर आधुनिकीकरण का काम किया गया है। इसके बाद भिवानी रेलवे जंक्शन पर रेल यात्रियों के लिए कई सुविधाएं पहले से बेहतर हुई हैं, लेकिन स्ट्रीट लाइट व्यवस्था अभी भी ठप पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे जंक्शन के मुख्य गेट और वाहन पार्किंग स्थल के आसपास की सभी स्ट्रीट लाइटें बंद रहती हैं। जिसकी वजह से महिला यात्रियों को भी यहां से गुजरने पर डर लगता है। वहीं आसपास के सुनसान इलाके में शराबियों का भी जमावड़ा लगा रहता है।

रेल यात्रियों ने जंक्शन की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग की है। वहीं रेलवे अधिकारियों का कहना है कि स्टेशन पर आधुनिकीकरण कार्य अभी चल रहा है। इसी के तहत स्ट्रीट लाइटों को भी दुरुस्त किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed