फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   As Deepender Hooda starts winning, we are taking care of ourselves: Krishna Bedi

ये दीपेंद्र हुड्डा जैसे जीतने लगे तो हम खाम खां ध्याड़े भर रहे हां : कृष्ण बेदी

Mon, 24 Feb 2025 09:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 24 Feb 2025 09:41 PM IST
विज्ञापन
As Deepender Hooda starts winning, we are taking care of ourselves: Krishna Bedi
प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी।
भिवानी। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी बवानीखेड़ा में विधायक कपूर वाल्मीकि के भतीजे की शादी में पहुंचे। कैबिनेट मंत्री ने निकाय चुनाव में भाजपा की भारी जीत का दावा किया। वे मीडिया के अधिकतर सवालों को नजर अंदाज करते दिखे, लेकिन सांसद दीपेंद्र हुड्डा के दावों पर उन्होंने ठेठ हरियाणवी में कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि ये दीपेंद्र हुड्डा जैसे जीतने लगे तो हम खाम खां ध्याड़े भर रहे हां।
विज्ञापन

हरियाणा में बर्बाद फसलों का बीमा कंपनियों की ओर से पिछली साल 2500 करोड़ रुपये के मुआवजा जारी करने और इस बार महज 250 करोड़ रुपये ही जारी करने के सवाल पर मंत्री कृष्ण बेदी अनजान नजर आए। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। जब उन्हें याद दिलाया गया कि उनके ही पूर्व मंत्री जेपी दलाल ने ये मुद्दा उठाया है तो बोले कि सरकार ने सभी किसानों को बीमा योजना से जोड़ा है। मुआवजा कंपनियां देती हैं। कम होने पर सरकार डबल करके थोड़ी देगी।
विज्ञापन

वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली की ओर से पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को भाजपा में आने का निमंत्रण देने के सवाल पर भी बेदी अनजान दिखे। पहले उन्होंने कहा कि किस अध्यक्ष ने निमंत्रण दिया हुड्डा को, फिर बड़ोली का नाम याद दिलाया तो बोले, हमारे अध्यक्ष निमंत्रण दे रहे हैं और इस पर हुड्डा आते हैं तो अध्यक्ष के साथ मैं भी उनका स्वागत करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं, जब कुछ मंत्रियों की परफॉरमेंस खराब होने से सीएम की नाराजगी को लेकर सवाल किया तो बेदी ने हंस कर कहा कि मैं किसकी परफॉरमेंस बताऊं। मुझे खुद की परफॉरमेंस पता नहीं। इसके साथ ही दिल्ली में कांग्रेस की हार के सवाल को उन्होंने कांग्रेस पर टाल दिया। ये जरूर कहा कि कांग्रेस का अब कोई नाम लेने वाला नहीं रहा। कांग्रेस में भगदड़ मची है। बवानीखेड़ा से भी कोई विकेट गिर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed