फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Artists danced to folk songs, spread cultural colors in Haryana Dhamaal program

Bhiwani News: लोक गीतों पर झूमे कलाकार, हरियाणा धमाल कार्यक्रम में बिखेरे सांस्कृतिक रंग

Tue, 04 Nov 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 04 Nov 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Artists danced to folk songs, spread cultural colors in Haryana Dhamaal program
सीबीएलयू में आयोजित हरियाणवी धमाल कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार। 
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में ''हरियाणा धमाल'' सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी ने की जबकि कुलसचिव प्रो. भावना शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संयोजन डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. सुरेश मलिक द्वारा किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध लोक कलाकार पद्मश्री डॉ. महावीर गुड्डू एवं उनकी टीम ने देशभक्ति और हरियाणवी लोकगीतों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। कलाकारों ने मंच पर लोकधुनों पर जमकर थिरकते हुए समा बांध दिया और दर्शकों को हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराया।
विज्ञापन


कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए जिससे उनका सर्वांगीण विकास संभव हो सके। उन्होंने कहा कि हरियाणा हरि की धरा है जहां भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का उपदेश दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि संगीत शिक्षा के पंच सिद्धांतों को सार्थक करने में सहायक है और हमारी संस्कृति के प्रचार-प्रसार में सभी को सहभागिता करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. सुरेश मलिक ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी अतिथियों एवं सहभागी कलाकारों का स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने बताया कि यह आयोजन हरियाणा दिवस की गरिमा को बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है।


इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. भावना शर्मा, प्रो. ललिता गुप्ता, डीन ऑफ कॉलेज प्रो. एसके कौशिक, डॉ. हुकमचंद, डॉ. एबी शर्मा सहित अनेक शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारी तथा सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने हरियाणा की सांस्कृतिक पहचान को जीवंत करते हुए विद्यार्थियों में उत्साह और गर्व का संचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed