{"_id":"686a6fba2f982ba7ba0c7fa6","slug":"arson-in-bhiwani-haryana-crime-news-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में आगजनी: घर में की तोड़फोड़ फिर लगाई आग, जलाए वाहन और अन्य सामान, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में आगजनी: घर में की तोड़फोड़ फिर लगाई आग, जलाए वाहन और अन्य सामान, पुलिस कर रही जांच
Sun, 06 Jul 2025 06:15 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 06 Jul 2025 06:15 PM IST
सार
अज्ञात लोगों ने एक घर में तोड़-फोड़ कर आग लगा दी। वारदात के वक्त घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक आरोपियों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
घर में तोड़फोड़ कर लगाई आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तोशाम क्षेत्र के गांव ढाणीमाहू में अज्ञात लोगों द्वारा एक घर में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना सामने आई है। हमलावरों ने घर का सामान बाहर फेंककर आग लगा दी, जिससे बाइक, स्कूटी और अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय घर में परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर का अधिकांश सामान जल चुका था। तोशाम के डीएसपी दलीप सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने अज्ञात हमलावरों की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की है, लेकिन अभी तक दोषियों का पता नहीं चल सका है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही, पुलिस परिवार के सदस्यों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों में दहशत
इस घटना ने गांव में तनाव और दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस से जल्द से जल्द दोषियों को पकड़ने और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Haryana: झज्जर में बेरी के बाकरा हैड़ पुल में फंसे दो युवकों के शव बरामद, पुलिस जांच शुरू