फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Arjun Awardee and Olympian boxers Manish Kaushik and Pratiksha will take seven rounds on February 18.

Bhiwani News: अर्जुन अवॉर्डी और ओलिंपियन मुक्केबाज मनीष कौशिक व प्रतीक्षा 18 फरवरी को लेंगे सात फेरे

Sat, 15 Feb 2025 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 15 Feb 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Arjun Awardee and Olympian boxers Manish Kaushik and Pratiksha will take seven rounds on February 18.
वैवाहिक बंधन में बंधते ओलिंपियन पदक विजेता अर्जुन अवार्डी मुक्केबाज मनीष कौशिक व प्रतीक्षा।
भिवानी। अर्जुन अवॉर्डी और ओलिंपियन मुक्केबाज मनीष कौशिक व प्रतीक्षा परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं। वैवाहिक कार्यक्रम में पांच हजार लोगों को निमंत्रण दिया गया है। मनीष कौशिक जिले के गांव देवसर के रहने वाले हैं। वर्तमान में भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

बता दें कि मुक्केबाज मनीष 18 फरवरी को जिले के गांव ढाणा नरसान निवासी प्रतीक्षा के साथ अपने गृहस्थ जीवन की शुरुआत करने जा रहे हैं। प्रतीक्षा महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में एमसीए की छात्रा हैं।
विज्ञापन

मनीष के भाई विपिन कौशिक ने बताया की वैवाहिक कार्यक्रम को साधारण तरीके से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 16 फरवरी को गांव देवसर में स्थित घर पर लग्न टीका कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं 17 फरवरी को हल्दी रस्म होगी। इसके अलावा 18 फरवरी को ढाणा रोड स्थित शांति गार्डन में मनीष व प्रतीक्षा सात फेरे लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5000 लोगों को दिया गया निमंत्रण

वैवाहिक कार्यक्रम के लिए पांच हजार लोगों को निमंत्रण दिया गया है। कार्यक्रम में खेल जगत से जुड़ी हस्तियां शामिल होंगी। वहीं स्थानीय राजनेता भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। शादी की तैयारी जोरों पर है।

2020 में मिला अर्जुन अवॉर्ड
जिले के गांव देवसर निवासी ओलिंपियन मनीष के खेल प्रदर्शन को देखते हुए 2020 में उन्हें अर्जुन अवॉर्ड सम्मान मिला। वर्ष 2018 के कॉमनवेल्थ खेलों में रजत पदक हासिल किया। वहीं एशियाई खेलों में मनीष ने स्वर्ण पदक जीता। वर्तमान में मनीष पुणे में अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed