फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Apply online for supplementary exam till 18th

Bhiwani News: सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी पूरक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 तक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Apply online for supplementary exam till 18th
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई जाने वाली सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) पूरक परीक्षा (कम्पार्टमेंट, अतिरिक्त उत्तीर्ण, अतिरिक्त विषय, आंशिक व पूर्ण विषय अंक सुधार परीक्षा) सितंबर-2024 के लिए 10 सितंबर निर्धारित की थी। इसे अब बढ़ाकर 18 सितंबर कर दिया है।
विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) पूरक परीक्षा सितंबर के लिए परीक्षार्थी 1000 रुपये विलंब शुल्क सहित 18 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जो परीक्षार्थी सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) फरवरी-मार्च-2024 व जुलाई-2024 की परीक्षा में उत्तीर्ण रहे हैं, लेकिन किसी एक अनिवार्य विषय में फेल हैं। ऐसे परीक्षार्थी भी अतिरिक्त उत्तीर्ण श्रेणी के अन्तर्गत पिछला अनुक्रमांक दर्ज करते हुए 18 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


कोमल और सिंधुजा ने कराटे लीग में जीते स्वर्ण पदक
भिवानी। मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरक खुर्द के छात्रों ने प्रोफेशनल कराटे लीग में भाग लिया। कराटे लीग का आयोजन युवा खेल एसोसिएशन लाडवा की ओर से करवाया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं की कोमल और आठवीं कक्षा की सिंधुजा ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पांचवीं कक्षा की छात्रा जिया ने रजत, कक्षा छठी के आयुष ने रजत, कक्षा सातवीं के गौरव ने रजत जीता। कक्षा पांचवीं के छात्र हिमांशु ने 10 से 14 आयुवर्ग में जिला स्तरीय योग आसन प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन बिट्स इंटरनेशनल स्कूल भिवानी के द्वारा आठ सितंबर को किया गया था। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य एवं स्टाफ सदस्यों ने बच्चों को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed