फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Apply for the Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar: Deputy Commissioner

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन करें : उपायुक्त

Tue, 14 Jul 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 14 Jul 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Apply for the Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar: Deputy Commissioner
भिवानी। डीसी साहिल गुप्ता ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र बच्चे राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल अवार्ड्स.जीओवी.इन पर 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी मंजू राणा ने पुरस्कार की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत के नागरिक और भारत में निवास करने वाले बच्चे आवेदन के पात्र हैं। 31 जुलाई 2026 तक उनकी आयु 5 वर्ष से 18 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यह पुरस्कार बहादुरी, खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कला एवं संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के सभी विभागाध्यक्षों, विद्यालयों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक एवं गैर-सरकारी संगठनों से आह्वान किया गया है। वे अपने क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों की पहचान करें। निर्धारित समय सीमा के भीतर राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर उनके नामांकन भरवाना सुनिश्चित करें। इससे भिवानी जिले के अधिक से अधिक बच्चों को इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान के लिए नामित किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed