फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Apply for Subhash Chandra Bose Disaster Management Award by 30 September: SDM

सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए 30 सितंबर तक करें आवेदन : एसडीएम

Tue, 27 May 2025 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 27 May 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Apply for Subhash Chandra Bose Disaster Management Award by 30 September: SDM
तोशाम। एसडीएम डॉ. अशवीर सिंह नैन ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2026 के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पुरस्कार के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसमें व्यक्तियों और संगठनों के अमूल्य योगदान और निस्वार्थ सेवा भाव को पहचानने और सम्मानित करने के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के नाम से वार्षिक पुरस्कार दिया जाता है। संस्था के मामले में 51 लाख रुपये नकद और एक प्रमाणपत्र तथा व्यक्ति के मामले में 5 लाख रुपये नकद और एक प्रमाणपत्र पुरस्कार के रूप में दिया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुरस्कार के संबंध में अधिक जानकारी राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन पोर्टल www.ndma.gov.in पर उपलब्ध है। पुरस्कार की घोषणा हर साल 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर की जाती है। भारतीय संस्थान ही पुरस्कार के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थानों, स्वैच्छिक संगठनों, कॉर्पोरेट संस्थाओं, शैक्षणिक अनुसंधान संस्थानों, प्रतिक्रिया वर्दीधारी बलों या किसी अन्य संस्थान के लिए पुरस्कार के लिए एक संस्था के रूप में आवेदन कर सकते हैं। पुरस्कार के लिए आवेदक ने भारत में आपदा प्रबंधन जैसे रोकथाम, शमन, तैयारी, बचाव, प्रतिक्रिया, राहत, पुनर्वास,अनुसंधान एवं नवाचार कार्य के क्षेत्र में काम किया हो। आवेदन के साथ आपदा प्रबंधन में किए गए कार्यों का विवरण होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed