फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Application process for PG courses will start from tomorrow

Bhiwani News: पीजी कोर्सेज के लिए कल से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

Mon, 10 Jul 2023 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 10 Jul 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Application process for PG courses will start from tomorrow
भिवानी। अब पीजी कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया भी कल से शुरू होगी। सोमवार को यूजी कोर्सेज में दाखिला के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने का अंतिम दिन है तो वहीं पीजी कोर्सेज की जानकारी पोर्टल पर अपडेट करने के लिए कॉलेज के पास अंतिम तारीख 10 जुलाई ही है। 11 जुलाई से पीजी कोर्सेज के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह प्रकिया 24 जुलाई तक जारी रहेंगी।
विज्ञापन

वहीं, यूजी कोर्सेज में दाखिला के लिए प्राप्त आवेदनों का वेरिफिकेशन 11 जुलाई तक किया जाएगा। इसके बाद 12 जुलाई को यूजी कोर्सेज में दाखिला के लिए पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। दूसरी ओर पीजी कोर्सेज की दाखिला प्रक्रिया दो फेज में पूरी की जाएगी। पहले फेज में कॉलेजों में मेरिट सूची के तहत दाखिला किए जाएंगे। अगर इसके बाद कॉलेजों में पीजी कोर्सेज की सीटें रिक्त रहती है तो उनमें ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिला किया जाएगा।
विज्ञापन


यह रहेगा पीजी कोर्सेज में दाखिला का शेड्यूल
-कोर्सेज की जानकारी- आठ से 10 जुलाई तक
-ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन- 11 जुलाई से 24 जुलाई तक
-डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन- 13 से 25 जुलाई तक
-पहली मेरिट सूची- 28 जुलाई को
-फीस सबमिट- 29 से 31 जुलाई तक
- टीचिंग टर्म शुरू- एक जुलाई से
-रिक्त सीटों पर ओपन काउंसलिंग- दो जुलाई से
:
उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने पीजी कोर्सेज के लिए भी शेड्यूल जारी कर दिया है। 11 जुलाई से ऑनलाइन आवदेन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वहीं, यूजी कोर्सेज के लिए 10 जुलाई अंतिम तारीख है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. संजय गोयल, प्रार्चाय, वैश्य कॉलेज भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed