फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   app, medecine, rate, information, bhiwani

ऐप बताएगा दवा के दाम ज्यादा तो नहीं चुकाए

Wed, 10 Aug 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Wed, 10 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
app, medecine, rate, information, bhiwani
एप से मिलेगी जानकारी - फोटो : फाइल फोटो
मेडिकल स्टोर पर दुकानदार दवा की वास्तविक कीमत से ज्यादा वसूल नहीं कर पाएगा। ऐसा एनपीपीपी (नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइजिंग अथारिटी) के बनाए गए नए ऐप की बदौलत संभव हो सकेगा। ऐप का प्रयोग कर ग्राहक यह जान सकेगा कि उसने संबंधित दवाई के लिए कहीं ज्यादा दाम तो नहीं चुकाए है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दुकानदारों द्वारा दवाइयों के दाम से ज्यादा कीमत लेकर मरीजों के साथ ठगी पर रोक लगाने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए एनपीपीए ने नेशनल इंफार्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) से ‘सर्च मेडिसिन प्राइस’ ऐप तैयार करवाया है। किसी भी एंड्रायड फोन में ऐप डाउनलोड कर दवाइयों के वास्तविक कीमत का पता लगाया जा सकेगा। हालाकि शुरूआती तौर पर केवल ड्रग प्राइस कंट्रोल आर्डर के तहत आने वाली कैंसर, डायबिटिज, स्टंट आदि के दामों की जानकारी ली जा सकेगी।
विज्ञापन

ऐप का प्रयोग करने के लिए पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाकर सर्च मेडिसिन प्राइस ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद दवा की कीमत जानने के लिए राज्य का चयन करना होगा। उसके बाद दवाई के नाम पर क्लिक करे। दवा के चयन के बाद दवा की पावर/एमजी का चयन करना होगा। इसके बाद संबंधित दवा की असली कीमत (वैट सहित) स्क्रीन पर दर्शाई जाएगी। 29 जुलाई से अपडेट हुए इस ऐप का अभी तक 1000 लोग डाउनलोड कर चुके है। उपभोक्ता अपनी शिकायत फार्मा जन समाधान पर दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed