फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Annual athletic meet organized at Government Polytechnic Institute, Bhiwani

Bhiwani News: भिवानी के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में वार्षिक एथलीट मीट आयोजित

Sun, 02 Mar 2025 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 02 Mar 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Annual athletic meet organized at Government Polytechnic Institute, Bhiwani
एथलीट मीट में विजेता ​खिलाड़ी को सम्मानित करते कर्नल राजेश दहिया।
भिवानी। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में तृतीय वार्षिक एथलीट मीट आयोजित की गई। इस दो दिवसीय आयोजन का समापन रविवार को हुआ। इसमें हरियाणा बटालियन के कमांडिंग अधिकारी कर्नल राजेश दहिया मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विद्यार्थियों एवं स्टाफ को संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धाओं के दौर में युवाओं और विद्यार्थियों को खेलों के महत्व को समझना होगा। उन्हें अपने जीवन का आवश्यक हिस्सा बनाना होगा। क्योंकि खेलों के बिना युवा पीढ़ी का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। प्राचार्या डॉ. गीता गुलिया ने कहा कि अधिकारियों के सानिध्य एवं प्रेरणा से खेलों में भाग लेने वाले विद्यार्थी अनुशासन को अपने जीवन में ढालने में सफल होंगे।
विज्ञापन

संस्थान की दो दिवसीय एथलीट मीट में लड़के एवं लड़कियों की 100 मीटर, 200 मीटर, 800 मीटर एवं 1,500 मीटर दूरी की दौड़ हुई। लंबीकूद, ऊंचीकूद, चक्का फेंक, गोला फेंक, भाला फेंक स्पर्धा भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रतिस्पर्धाओं में गुलशन, दीपक, जावेद, विपुल, सिद्धांत, रामबीर, कुमारी रिंकू, अर्शिता, मुस्कान, ममता आदि विद्यार्थियों ने इनाम पाए। बालक वर्ग में गुलशन तंवर तिगड़ाना और बालिका वर्ग में रिंकू वर्मा श्रेष्ठ एथलीट रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed