फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Annu's body was trapped in the canal of Akedimadanpur village of Salhavas from Khubdu Jhala.

खुबडू झाला से साल्हावास के अकेड़ीमदनपुर गांव की नहर के जाल में फंसा था अन्नू का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Annu's body was trapped in the canal of Akedimadanpur village of Salhavas from Khubdu Jhala.
कैरू (भिवानी)। हत्या के 20 दिन बाद आखिरकार अन्नू मर्डर केस में तोशाम पुलिस के हाथ अहम सुराग लगा। तोशाम पुलिस ने अन्नू के शव का पता लगा लिया और मृतका की शनाख्त भी उसके फोटो और कपड़ों से हत्यारोपी के समक्ष करा दी।
विज्ञापन

दरअसल 2 अक्तूबर की रात को सीआरपीएफ जवान दिनेश ने हत्या के बाद अपनी पत्नी अन्नू का शव खुबडू झाला में फेंका था। यह शव पानी के बहाव के साथ झज्जर जिले के साल्हावास पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले गांव अकेड़ीमदनपुर की नहर के जाल में फंस गया। जिसे साल्हावास की पुलिस ने अज्ञात शव समझ उसका रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम कराया और उसे लावारिस समझ वहां उसका अंतिम संस्कार भी करा दिया था। पुलिस रिमांड में दिनेश ने नहर के जाल में उलझे शव की शनाख्त और कपड़ों की पहचान भी कर दी है। जिसके बाद अन्नू मर्डर केस में सीआरपीएफ के जवान दिनेश पर कानून का शिकंजा अब और भी कस गया है। नहर में अन्नू का शव उसी हालत में मिला, जिस हालत में दिनेश ने उसे गले में रस्सी और हाथ पांव बांधकर फेंका था। जहां से शव बरामद हुआ तोशाम पुलिस ने उस जगह की नहर की वीडियोग्राफी भी कराई है।
विज्ञापन

तोशाम पुलिस के अंतर्गत आने वाली कैरू पुलिस चौकी की टीम शुक्रवार को सोनीपत के खुबडू झाला नहर पर भी पहुंची थी और पुलिस के गोताखोरों की मदद से कई घंटे तक नहर में शव तलाशने के लिए सर्च अभियान भी चलाया था, मगर पुलिस के हाथ कोई कामयाबी नहीं लगी थी। इसी बीच पुलिस ने मृतका के संबंध में प्रदेश के सभी थानों में फोटो भिजवाए तो साल्हावास पुलिस थाने में ऐसी महिला के शव को नहर से बरामद होने की पुष्टि कर दी। जिसके बाद कैरू पुलिस चौकी की टीम हत्यारोपी दिनेश को लेकर साल्हावास थाने में पहुंची और अन्नू के कपड़ों व उसकी फोटो से उसकी शनाख्त कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञात होगा कि गांव मनसरवास निवासी दिनेश ने 2 अक्तूबर की रात को अपनी पत्नी अन्नू की गला घोंटकर हत्या की थी। जिसके बाद अन्नू के शव को सोनीपत के गन्नौर स्थित खुबडू झाला नहर में शव को फेंक दिया था। शव की हालत देखने के बाद पता चला कि दिनेश ने बड़ी ही बेरहमी से अपनी पत्नी की हत्या की थी। हत्या के बाद उसके गले में ही रस्सी बंधी छोड़ दी और इससे पहले उसके हाथपांव भी बांधे गए थे, जो शव बरामद होने के बाद भी अन्नू के हाथ पांव व गले में पुलिस को रस्सी मिली थी। एक लड़की के प्रेमजाल में फंसकर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारने वाले दिनेश को तोशाम पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया है। शुक्रवार रात को उसका रिमांड अवधि खत्म होगी, शनिवार सुबह हत्यारोपी दिनेश को पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश किया जाएगा।

कपड़ों और फोटो से हुई शनाख्त
झज्जर जिले के साल्हावास पुलिस थाने की टीम ने अन्नू के शव को 6 अक्तूबर को गांव अकेड़ीमदनपुर की नहर के जाल से बरामद किया था। यह शव खुबडू झाला नहर के जरिये यहां तक पानी के बहाव के साथ पहुंचा था। मृतका के कपड़ों और उसकी फोटो से शनाख्त अन्नू के रूप में हो चुकी है। पुलिस ने नहर की वीडियोग्राफी कराई है। शनिवार सुबह हत्यारोपी दिनेश को रिमांड पूरा होने के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।
-मनीष वालिया, इंचार्ज, कैरू पुलिस चौकी भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed