फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Anirudh Chaudhary became rural and Pradeep Gulia became urban district president of Congress

Bhiwani News: अनिरुद्ध चाैधरी को ग्रामीण तो प्रदीप गुलिया को िमली कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष की चौधर

Wed, 13 Aug 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 13 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Anirudh Chaudhary became rural and Pradeep Gulia became urban district president of Congress
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भिवानी। लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस आलाकमान ने भिवानी के जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। अनिरुद्ध चौधरी को ग्रामीण जबकि प्रदीप गुलिया को शहरी जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों ही नेता पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी माने जाते हैं।
अनिरुद्ध चौधरी लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हैं। वे पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल के बड़े बेटे और पूर्व विधायक रणबीर महेंद्र के पुत्र हैं। बंसीलाल के पोते अनिरुद्ध ने हाल ही में तोशाम विधानसभा क्षेत्र से अपने ही चचेरी बहन श्रुति चौधरी के खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। वहीं प्रदीप गुलिया को इससे पहले भी जिला अध्यक्ष का पद मिल चुका है। नवनियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति पर स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता सभी को एकजुट कर संगठन को आगे ले जाना होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है और वे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे। साथ ही आम जनता की आवाज बुलंद कर सत्ता पक्ष पर दबाव बनाकर उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसे वे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन की मजबूती और भलाई के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed