फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Animal trader crushed to death by vehicle

पशु व्यापारी को वाहन ने कुचला, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Animal trader crushed to death by vehicle
दुर्घटना मामले में कार्रवाई करता पुलिस कर्मचारी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। गांव बामला से स्कूटी पर खरक खुर्द जा रहे पशु व्यापारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसे किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया था। सड़क हादसा बुधवार देर रात को सिरसा घोघड़ा के समीप हुआ। हादसे की जानकारी डायल 112 ने सदर पुलिस को दी। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल लाया गया। वीरवार सुबह शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दिए बयान में गांव बामला निवासी दीपक ने बताया कि वह मजदूरी करता है। वे तीन भाई बहन हैं। उनके पिता 55 वर्षीय धर्मबीर भैंसों का व्यापार करते थे। उसके पिता बुधवार रात करीब 9 बजे घर से खाना खाकर स्कूटी पर खरक खुर्द जाने के लिए निकले थे। उन्हें रात साढ़े 12 बजे डायल 112 से सूचना मिली कि धर्मबीर का सिरसा घोघड़ा कॉलेज के समीप एक्सीडेंट हो गया है। इस सूचना पर वे मौके पर पहुंचे। उनसे पहले ही सदर थाना पुलिस भी वहां पहुंच चुकी थी। दीपक ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन ने उसके पिता को कुचल दिया था, जबकि सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त स्कूटी भी थोड़ी दूर ही पड़ी थी। पुलिस शव को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची। सदर पुलिस थाने के जांच अधिकारी एचसी सुभाषचंद्र ने बताया कि मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन

बुक बाइंडिंग मैकेनिक के शव का हुआ पोस्टमार्टम
भिवानी। दिनोद गेट क्षेत्र स्थित बुक बाइंडिंग की दुकान के मेकेनिक 56 वर्षीय प्रमोद कुमार के शव का भी वीरवार सुबह सिटी पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। चिड़ीपाल गली निवासी मनोज ने सिटी पुलिस को बताया कि उसके पिता की दिनोद गेट वैश्य स्कूल के समीप बुक बाइंडिंग की दुकान है। बुधवार को बारिश के दौरान उनकी दुकान में पानी घुस गया था और उसके पिता दुकान पर काम कर रहे थे कि स्विच ऑफ करते समय उसके पिता को करंट लगा। उन्हें बेसुध हालत में अस्पताल लेकर आए थे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी के बाद सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दिनोद गेट पुलिस चौकी के जांच अधिकारी एचसी सुरेंद्र ने बताया कि प्रमोद कुमार के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं मृतक के बेटे मनोज के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed