फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Anger over ban on entry to temple, allegations of misbehavior with women

Bhiwani News: मंदिर में प्रवेश पर रोक से रोष, महिलाओं से दुर्व्यवहार का लगाया आरोप

Tue, 05 Aug 2025 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 05 Aug 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Anger over ban on entry to temple, allegations of misbehavior with women
मंदिर के गेट पर ताला लगाते के विरोध में रोष जतातीं महिलाएं। स्वयं
भिवानी। आजाद नगर स्थित राधाकृष्ण शिव मंदिर गेट पर ताला लगाने को लेकर क्षेत्र के लोग आक्रोशित हैं। मंगलवार को मंदिर गेट पर ताला लगाने के मामले को लेकर मोहल्ला मंदिर प्रबंधन समिति सदस्यों ने रोष जताया वहीं मंदिर में आम लोगों को रोकने और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किए जाने के मामले की शिकायत भी पुलिस अधीक्षक को दी गई। बाद में मंदिर का ताला खोल दिया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला मंदिर प्रबंधन समिति के सचिव सुरेंद्र सोनी, उपाध्यक्ष श्यामलाल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सोमदत्त तिवारी ने बताया कि कुछ लोग मिलीभगत कर करीब डेढ़ सौ साल पुराने मंदिर के गेट पर ताला लगाकर आम लोगों के लिए सार्वजनिक स्थल पर कब्जा जमाना चाहते हैं। ऐसे लोगों की गतिविधियों को रोकने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन से भी मांग की गई है।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि वे मंदिर में सुबह शाम पूजा अर्चना के लिए आती हैं, लेकिन कुछ दिनों से मंदिर में असामाजिक तत्वों की गतिविधि तेज हो गई हैं। इसी के चलते उन्हें मंदिर में आने-जाने से रोका जा रहा है। मोहल्ला मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बृजपाल सिंह परमार ने बताया कि मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी गई है। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के आदेशानुसार सार्वजनिक संपत्ति पर कोई भी व्यक्ति विशेष ताला लगाकर उसे आम लोगों के लिए वर्जित नहीं कर सकता है। ऐसा करना गैर कानूनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोष जताने वालों में मीनू, अनीता, सुमन, सुनीता, कमला, शारदा, रेखा, शांति, सीमा, अंजू, सुंदर पहलवान बामला, मास्टर रिनेश, जयप्रकाश, पंकज, बलवान सोनी सहित काॅलोनी के लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed